
चंडीगढ़, 3 दिसंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Governmentी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर एक बड़ा कदम उठाया है. लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, लखनौर साहिब में बन रहे डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आने के बाद Chief Minister ने कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में एक्सईएन निशांत कुमार, एसडीई पुनीत मित्तल और जेई नसीम अहमद शामिल हैं. निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता में कमी, प्रक्रियागत चूक और निर्धारित मानकों के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद Chief Minister ने कार्रवाई के आदेश दिए. Chief Minister ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निलंबन के साथ ही तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.
Government की ओर से लगातार इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि निर्माण कार्य में अनियमितता, भ्रष्टाचार और लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. सीएम सैनी के इस कदम को प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इसके अलावा, सीएम सैनी ने Wednesday को ही गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया. इस नए सिस्टम से एक ही इंटरफेस पर Police, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे जरूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी.
Haryana डीपीआर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “Chief Minister नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया. नए सिस्टम से एक ही इंटरफ़ेस पर Police, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे जरूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी.”
–
पीएसके