बिहार में लागू रहेगी शराब बंदी, नीतीश कुमार ही अगला मुख्यमंत्री तय करेंगेः उमेश सिंह कुशवाहा

New Delhi, 4 अप्रैल . बिहार के मोतिहारी में हुए शराब कांड पर सियासत जारी है. एक तरफ विपक्ष Government पर लगातार हमलावर है, वहीं सत्ता पक्ष अपनी सफाई देने के साथ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है.

मोतिहारी शराब कांड पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने से बातचीत में कहा, “Government इस घटना के प्रति संवेदनशील है. प्रशासन मामले को संभाल रहा है. कभी-कभार ऐसी घटना घट जाती है, तो विपक्ष को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है. विरोधियों को घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए. बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा, इस पर कोई समझौता नहीं होगा.”

बिहार में नया Chief Minister कौन होगा और कब इस पर निर्णय लिया जाएगा, इस सवाल पर उमेश सिंह ने कहा, “एनडीए इस पर जल्द फैसला लेगा. बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, इसलिए उन्हीं के नेतृत्व में ही आगे Government चलेगी. नीतीश कुमार जिसे चाहेंगे, वही Chief Minister बनेगा.”

केरल में एक चुनावी रैली के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार को देश का ‘सबसे गरीब राज्य’ बताने वाले बयान पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “इस तरह बिहार के लोगों का अपमान किया जा रहा है. नीतीश कुमार ने Chief Minister की कुर्सी संभालते ही बिहार के गौरव को वापस लाने का काम किया है. तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों को सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यहां के लोगों ने सभी जगह परचम लहराया है.”

वहीं, मोतिहारी में शराब से मौत को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर जेडीयू के प्रदेश सचिव साकेत सिंह ने कहा, “मैं विपक्ष के बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि वे Political दल कहलाने के लायक भी नहीं हैं. जनादेश का मुद्दा सभी को पता है, कुछ भी छिपा नहीं है. कुछ दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव को देखें, तो वे Political दल कहलाने के लायक भी नहीं हैं. जहां तक ​​शराब कांड की बात है तो तेजस्वी के पास तो कोई पैमाना ही नहीं है. वे शराब नापने गए थे, उसमें क्या मिला है. सिर्फ ट्वीट करने से कुछ नहीं होता. मीडिया के सामने बोलना होगा. प्रशासन मोतिहारी में अपना काम कर रहा है. मेडिकल टीम लगातार जांच में जुटी है.”

ओपी/वीसी

Leave a Comment