
New Delhi, 24 मार्च . घुसपैठ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दिल्ली Police की फॉरेनर सेल ने Monday सुबह एक विशेष अभियान के दौरान शालीमार बाग क्षेत्र में रह रही एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की. जांच के दौरान पाया गया कि वह महिला India में बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के अवैध रूप से रह रही थी.
Police ने 16 मार्च को एक बांग्लादेशी नागरिक रोबिउल को पकड़ा था. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बांग्लादेश से कई महिलाओं को अवैध गतिविधियों के लिए India लाया था. उसने बताया कि ऐसी महिलाएं मैक्स हॉस्पिटल, आजादपुर मंडी तथा जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास मिल सकती हैं. मिली जानकारी पर Police ने 23 मार्च को एक विशेष टीम गठित की.
टीम ने पहले जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन, फिर आजादपुर मंडी क्षेत्र में छापेमारी की और लंबे समय तक तलाश करने के बाद मैक्स हॉस्पिटल के पास, थाना शालीमार बाग क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया.
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वयं को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उसके जवाबों में विरोधाभास और संदिग्ध व्यवहार के कारण जांच की गई. विस्तृत जांच, दस्तावेजों की पुष्टि, डिजिटल जांच और फोटो साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि महिला बांग्लादेश की नागरिक है और India में अवैध रूप से रह रही थी.
जांच में यह भी सामने आया कि उस महिला को पहले पकड़े गए बांग्लादेशी रोबिउल ने बांग्लादेश से India लाया था. जांच के दौरान एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था. साथ ही उसके मोबाइल में बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज भी मिले, जिन्हें कानून के अनुसार जब्त किया गया.
Police ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी महिला को एफआरआरओ के सामने पेश किया और देश से निष्कासन कार्रवाई शुरू की गई. आरोपी महिला की पहचान ढाका के थाना केरानीगंज के भंगना गोप्पर गांव के रहने वाले सोमन मियां की 28 वर्षीय बेटी मीतू अख्तर के रूप में हुई है.
–
एसडी/एबीएम