आचार्य प्रमोद कृष्णम की अपील, बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए भाजपा को वोट दें

संभल, 28 अप्रैल . जाने माने आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि असम हो या पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों में Prime Minister Narendra Modi का जादू चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भी भाजपा की Government बनने जा रही है.

संभल में से बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि असम के विधानसभा चुनाव हों या बंगाल के, दोनों जगह पीएम मोदी का जादू चल रहा है. बंगाल में यह जादू 29 अप्रैल को भी जारी रहेगा.

उन्होंने वोटरों से अपील की कि अगर वे प्रदेश को बांग्लादेश बनने से रोकना चाहते हैं, तो Narendra Modi और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए भाजपा को वोट दें.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बंगाल इस समय ज्वार-भाटा की तरह उछल रहा है. मुझे लगता है कि परिवर्तन संसार का नियम है और यह एक सच्चाई है. बंगाल में भी परिवर्तन होगा और यह राज्य के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत के साथ भाजपा की Government बनने जा रही है, क्योंकि वहां की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है. टीएमसी की Government ने वहां की जनता को धोखा देने का काम किया. टीएमसी ने बंगाल को विकास से पीछे रखा. अब जब बंगाल बदलाव के राह पर बढ़ रहा है तो टीएमसी घबरा गई है. बंगाल की जनता ने नारा दिया है कि 4 मई को ममता गई. पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ बंगाल की जनता है और वहां पर जनता कमल खिलाने जा रही है.

दूसरे चरण के तहत बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर Wednesday को मतदान होना है. पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ.

चुनाव आयोग के अनुसार 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. पहले चरण के बंपर वोटिंग को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment