एनडीए के नेताओं ने सीवान एनकाउंटर को सही ठहराया, कहा-बिहार में अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

Patna, 3 मई . बिहार के सीवान में हुए एनकाउंटर के बाद राज्य की राजनीति में कानून-व्यवस्था को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक के नेताओं ने सख्त कार्रवाई का समर्थन करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़े संदेश दिए हैं.

Union Minister जीतनराम मांझी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी. चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी. कहा था ना सबका हिसाब होगा. या तो सुधर जाइए या बिहार छोड़ दिजिए. “हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट चौधरी.”

सीवान एनकाउंटर पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा, “बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने संकेत दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. अगर कोई अपराधी प्रशासन को चुनौती देता है, तो प्रशासन उसे नहीं छोड़ेगा.”

सीवान एनकाउंटर पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “अगर कोई व्यक्ति निजी संबंधों या प्रभाव के चलते Police पर हमला करता है, तो Police के पास आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार है. हत्या, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में, यदि कोई आरोपी Police को चुनौती देता है, तो उसे आत्मरक्षा के अधिकार के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.”

उन्होंने कहा कि बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने पहले ही साफ कर दिया था कि प्रदेश में अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, जो भी अपराधी हैं, उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई होगी. बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार कम हो रहा है.

सीवान एनकाउंटर पर पूर्व मंत्री और जेडीयू विधानमंडल दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा, “बिहार में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं. तब भी कानून का राज था और अब भी कानून का राज है. कानून के राज के तहत, अगर कोई अपराध करता है, नुकसान पहुँचाता है, या जान-माल लूटने की कोशिश करता है, या कानून को अपने हाथ में लेता है, तो ऐसे व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे पहले होता था, और अब तो और भी सख्ती से काम होगा.”

बता दें कि पिछले दिनों बिहार के सीवान जिले में Police ने हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था. सोनू यादव सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला था और हर्ष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था.

एसएके/पीएम

Leave a Comment