
ग्रेटर नोएडा, 3 फरवरी . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में Police ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला 28 फरवरी 2026 का है, जब रोज टावर, गार्डन सिटी-1 बिसरख निवासी 32 वर्षीय श्वेता दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.
बिसरख Police के अनुसार श्वेता दुबे अपने मित्र राहुल बंसल (30) के साथ रह रही थीं. राहुल बंसल मूल रूप से चिरौड़ी, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद का निवासी है और वर्तमान में गली नंबर 4-5, शकरपुर, दिल्ली में रह रहा था. परिजनों द्वारा की गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल बंसल द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण श्वेता दुबे ने यह आत्मघाती कदम उठाया.
शिकायत के आधार पर बिसरख थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और अभियुक्त की तलाश में जुट गई. दिनांक 2 मार्च 2026 को बिसरख Police की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल बंसल को पैरामाउंट गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के दौरान Police ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी मोबाइल के माध्यम से वह मृतका से बातचीत करता था. Police मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके. Police अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीयूष