दिल्ली: आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

New Delhi, 22 अप्रैल . दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. वह दिल्ली के ही एक होटल में छिपकर बैठा हुआ था.

दिल्ली Police ने बताया कि आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को द्वारका से गिरफ्तार किया गया है. वह एक होटल में छिपा हुआ था. Police अब उससे पूछताछ कर रही है.

आईआरएस अधिकारी की बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया गया.

Police के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मृतका के माता-पिता जिम से लौटे. वे तुरंत अपनी बेटी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि Police को अस्पताल से सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली. सूत्रों के अनुसार, मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

जांच के दौरान दिल्ली Police को cctv फुटेज मिली है, जिसमें संदिग्ध Wednesday सुबह घर में प्रवेश करते हुए दिख रहा है. इसके बाद आरोपी एक बैग के साथ घर से निकलता भी दिखाई दे रहा है. इसी cctv फुटेज के आधार पर Police ने अपनी तलाश तेज की और अंत में वह द्वारका के होटल में पकड़ा गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था.

अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच हुई हो सकती है.

मामला अधिकारी के परिवार से जुड़ा होने के कारण चर्चा में आ गया और दिल्ली Police पर सवाल उठने लगे. हालांकि Police ने घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. घटना के बाद Police ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर Policeकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment