बेंगलुरु में मां-दादी और रिश्तेदार की कथित तौर पर हत्या के बाद आरोपी ने दी जान

Bengaluru, 11 जुलाई . Bengaluru के कोट्टीगेपाल्या इलाके में Saturday सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र में अयप्पा मंदिर के पास एक परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली.

Police को शुरुआती जांच में संदेह है कि 34 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां, दादी और एक रिश्तेदार की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था. Police को संदेह है कि उसने आत्महत्या करने से पहले किसी धारदार हथियार से अपने परिवार के सदस्यों पर हमला किया.

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मंगलम्मा, 65 वर्षीय नंजम्मा और 50 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है. मंगलम्मा प्रशांत की मां थीं और एक गारमेंट फैक्टरी में काम करती थीं. नंजम्मा उनकी दादी थीं और सफाई का काम करती थीं, जबकि सतीश प्लंबर का काम करते थे और अविवाहित थे.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना Friday देर रात की बताई जा रही है. Police के मुताबिक, परिवार के सदस्यों पर हमला करने के बाद प्रशांत ने भागने की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर के अंदर बंद कर दिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. Police फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.

सूचना मिलते ही कामाक्षीपाल्या थाना Police मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने अपराध जांच टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से सबूत जुटाए.

Police घटना की वजह का पता लगाने के लिए पड़ोसियों, स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है. उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है. Police ने घटना की पुष्टि की है, जबकि मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.

गौरतलब है कि 22 जून को Bengaluru Police ने 24 वर्षीय श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर 25 वर्षीय केनेथ को केआर पुरम के सीगेहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में श्वेता के माता-पिता और छोटी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. शुरुआती जांच में सामने आया था कि परिवार में उनके रिश्ते और श्वेता पर बढ़ते कर्ज को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया.

एसएचके/एएस

Leave a Comment