दिल्ली: गांधी नगर मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान साथी कर्मचारी ने घोंप दी थी कैंची

New Delhi, 9 जून . दिल्ली के शाहदरा जिले की गांधी नगर थाना Police ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले को First Information Report दर्ज होने के मात्र आठ घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. Police ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी कैंची और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए हैं.

Police के अनुसार 5 जून को डॉ. हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली थी कि कृष्ण कुमार नामक एक व्यक्ति को चाकू लगने से घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही Police अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल कृष्ण कुमार अपनी स्थिति के कारण घटना के बारे में कुछ भी बताने या हमलावर की पहचान करने में असमर्थ था. बाद में वह मेडिकल स्टाफ को बिना सूचना दिए अस्पताल से चला गया और Police द्वारा संपर्क किए जाने पर भी किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया.

अगले दिन 6 जून को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कृष्ण कुमार की चोटों के कारण मौत हो गई है. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू की गई. इंस्पेक्टर राज कुमार (एसएचओ), इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह, एसआई विकास कुमार, हेड constable राहुल चौधरी और हेड constable अमन बंसल की टीम का गठन किया गया, जो एसीपी गांधी नगर मनस्वी वशिष्ठ के मार्गदर्शन और डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा की निगरानी में काम कर रही थी.

जांच के दौरान Police को पता चला कि गांधी नगर के रघुवरपुरा-2 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था. फैक्ट्री मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया कि 4 जून की रात फैक्ट्री परिसर में कुछ कर्मचारी शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान अरवाज नामक कर्मचारी ने पहले टाइगर नाम के कर्मचारी पर हमला किया और बाद में कृष्ण कुमार को कैंची घोंप दी. गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार की बाद में मौत हो गई.

Police ने चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 7 जून को गांधी नगर थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत First Information Report संख्या 216/2026 दर्ज की. इसके बाद Police ने cctv फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. लगातार प्रयासों के बाद Police ने First Information Report दर्ज होने के आठ घंटे के भीतर 27 वर्षीय आरोपी अरवाज़ को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. Police ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कैंची और उसके खून से सने कपड़े बरामद किए. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2019 में संगम विहार थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रह चुका है. फिलहाल Police मामले की आगे की जांच कर रही है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment