जापान में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, तीन जवानों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

टोक्यो, 21 अप्रैल . जापान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक ट्रेनिंग रेंज में जबरदस्‍त हादसा हुआ. टैंक का गोला समय से पहले फटने से तीन रक्षा कर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. यह जानकारी Tuesday को मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई.

जापान की प्रमुख समाचार एजेंसी क्योडो ने बताया कि धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की गई है. यह घटना Tuesday सुबह करीब 8:40 बजे (स्थानीय समय) ओइता प्रांत में ग्राउंड सेल्‍फ ड‍िफेंस फोर्स (जीएसडीएफ) के हिजुदाई ट्रेनिंग रेंज में एक टैंक अभ्यास के दौरान हुई.

जीएसडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ मासायोशी अराई ने मीडिया को बताया कि मारे गए तीनों जवानों के नाम केंटारो हमाबे (45), शिंगो ताकायामा (31) और कोजो कनाई (30) हैं. ये सभी वेस्टर्न आर्मी टैंक यूनिट के सदस्य थे, जो कैंप कुसु में तैनात थे.

जीएसडीएफ के अनुसार, इस हादसे में टैंक के कमांडर, गनर, सेफ्टी ऑफिसर और ड्राइवर शामिल थे. इनमें से ड्राइवर घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जनरल अराई ने कहा क‍ि हम मारे गए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने टोक्यो में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि Government इस घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है.

उन्होंने कहा क‍ि इस घटना के बाद मैंने टाइप-10 टैंकों से होने वाली लाइव फायर एक्सरसाइज पर रोक लगा दी है. साथ ही टाइप-90 टैंक से जुड़े ऐसे अभ्यास भी बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि इनमें एक ही तरह के गोले इस्तेमाल होते हैं. यह बहुत दुखद घटना है. हम पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

हिजुदाई ट्रेनिंग रेंज करीब 5,000 हेक्टेयर में फैली हुई है और यहां बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास होते हैं. टाइप-10 टैंक का निर्माण मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज करती है.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment