
Patna, 28 अप्रैल . दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था.
इधर, उनके बयान पर लोजपा (रामविलास) प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि यही लोग प्रदेश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं.
Union Minister चिराग पासवान से जब तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस तरीके से दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम करने का काम करते हैं, ऐसे में उनके पास कोई हक नहीं बनता कि वे इस तरह की भाषा का किसी के लिए इस्तेमाल करें. नेता प्रतिपक्ष को यह सोचना चाहिए. बिहार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम इनके बयान कर रहे हैं.
चिराग पासवान ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में एनडीए Government पूरे देश में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच के साथ काम कर रही है. इस बात को हम लोग भी सहयोगी होने के नाते सुनिश्चित करेंगे कि कहीं पर किसी के साथ भी किसी तरीके का अन्याय न क्षेत्र, भाषा, धर्म और जाति के आधार पर हो.
उधर, सीएम सम्राट चौधरी के अतिक्रमण हटाने के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर अतिक्रमण नाजायज तरीके से हुआ है, तो उसे हटाने की जिम्मेदारी भी Government की है. हालांकि इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि वह नाजायज तरीके से है और दूसरा कि वह लंबे समय से किसी व्यवस्था के हिसाब से रह रहा है, तो उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करके दी जाए. रातोंरात किसी को घर से बेघर कर देने की सोच कतई एनडीए Government की नहीं है.
उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी ऐसे विषयों को लेकर खुद संवेदनशील हैं. इस बीच, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और अब विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है.
–
एमएनपी/एसके