
कोलकाता, 2 जनवरी . केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के बयान को उनकी हताशा का नतीजा बताया.
सुकांत मजूमदार ने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत India में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित करके उन्हें देश से निर्वासित किया जा रहा है.
इसी वजह से ये लोग (टीएमसी नेता) भड़के हुए हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि अगर India में अवैध रूप से रह रहे सभी बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, तो यहां पर इनके पक्ष में मतदान करने वाला कोई नहीं बचेगा. इसी वजह से ये लोग अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं, क्योंकि अब इन लोगों के लिए Political स्थिति प्रतिकूल होने जा रही है.
उन्होंने कहा कि 2027 में देश में पहला बुलेट ट्रेन आएगी. हम सभी लोगों को इसका स्वागत करना चाहिए. यह India के लिए एक अद्भुत उपलब्धि है, जिसका हम सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए. इससे देश के विकास की गति दोहरी रफ्तार से होगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में बुलेट ट्रेन का विस्तार अन्य राज्यों में भी होगा. समाज के विभिन्न तबके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. Union Minister अश्विनी वैष्णव बहुत ही काबिल मंत्री हैं. मुझे भरोसा है कि वो आगामी दिनों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफलतापूर्वक पर धरातल पर उतारने में सफल रहेंगे. इसमें कोई आशंका नहीं है.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज की तारीख में चौतरफा देशभर में विकास से संबंधित काम हो रहे हैं. विकास के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा रहा है. Prime Minister Narendra Modi के शासनकाल में हमने विकास को राजनीति से ज्यादा प्राथमिकता दी है. इसी का नतीजा है कि आज समाज के विभिन्न तबके के लोगों को विकास से संबंधित कार्यों का फायदा मिल पा रहा है.
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हम पश्चिम बंगाल में भी बुलेट ट्रेन का विस्तार करेंगे. इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है. इस परियोजना को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने से पश्चिम बंगाल के लोगों को इतर अन्य राज्यों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.
–
एसएचके/वीसी