चेन्नई में बीबीएल के पहले मैच से भारत में क्रिकेट के नए चैप्टर की शुरुआत

New Delhi, 10 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में हुए खास कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में 12 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों देशों द्वारा मिलकर शुरू की गई इस नई पहल को India में क्रिकेट के नए चैप्टर की शुरुआत भी माना जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बिग बैश लीग का कोई मैच विदेशी धरती पर खेला जाएगा. हालांकि, चुनावों की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कई बार आईपीएल का आयोजन घर से बाहर कर चुका है. मगर ऐसा पहली बार होगा जब किसी विदेशी टी20 लीग का मैच India में होगा. इसकी वजह यह भी है कि India में क्रिकेट को काफी महत्व दिया जाता है. देश में क्रिकेट को लेकर खास तरह का जुनून भी देखने को मिलता है. India में क्रिकेट का बाजार भी काफी बड़ा है और स्टेडियम में लाखों की संख्या में फैंस पहुंचते हैं.
भारतीय टीम के मुकाबले के साथ-साथ आईपीएल के मैचों के दौरान भी स्टेडियम ज्यादातर खचाखच भरे ही रहते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का भी यही कहना है कि India में मैच होने से बिग बैश लीग की लोकप्रियता में कई गुना इजाफा होगा. माना जा रहा है कि बीबीएल के इस मैच को देखने फैंस भारी तादाद में पहुंच सकते हैं. हालांकि, बिग बैश लीग के इस कदम को महज एक शुरुआत माना जा रहा है. India में क्रिकेट की लोकप्रियता और सजे हुए बाजार को देखते हुए भविष्य में अन्य देश भी अपनी लीगों के मुकाबले India में करवाने की पेशकश कर सकते हैं.
बीबीएल और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिलकर उठाया गया यह कदम क्यों सूझबूझ भरा फैसला है वो आपको एक आंकड़े के जरिए बताते हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा देखे गए मैच (आईपीएल 2026 का फाइनल) की व्यूअरशिप तकरीबन 40 करोड़ रही थी. वहीं, बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा देखे गए मैच की व्यूअरशिप सिर्फ 14 लाख रही थी.
India और ऑस्ट्रेलिया द्वारा की गई इस खास पहल से विश्व क्रिकेट में एक नए चलन को भी बढ़ावा मिल सकता है, जहां अन्य देश भी अपने लीग को मशहूर और मोटी कमाई करने के जरिए से इसका आयोजन India में करवाने पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, यह बात इस पर भी निर्भर करेगी कि चेन्नई में होने वाले बिग बैश लीग के मुकाबले को फैंस कितना पसंद करते हैं और यह विश्व क्रिकेट में कितनी छाप छोड़ता है.
–
एसएम/पीएम


