
Mumbai , 6 अप्रैल . टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मशहूर Actress करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा जिंदगी के नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं. दरअसल, Actress जल्द ही मां बनने वाली हैं.
Monday को करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट की. इसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी खुद कंफर्म की. इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली तस्वीर में करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा कैप पहने हुए नजर आ रहे है, दोनों की कैप पर करिश्मा की कैप पर “मॉम” और उनके पति की कैप पर “डैड” लिखा हुआ है. दूसरी तस्वीर में दोनों छोटे-से बच्चे का जूता हाथ में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. ये तस्वीरें देखते ही समझ में आ जाता है कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है.
Actress ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके घर पर नन्हा मेहमान अगस्त में आने वाला है.
Actress ने पोस्ट कर लिखा, “एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार अगस्त 2026 .”
पोस्ट शेयर करने के बाद करिश्मा के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. Actor मनीष पॉल ने कमेंट सेक्शन पर यश लिखने के साथ हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी.
ताहिरा कश्यप, महीप कपूर, कृतिका कामरा, अनिता हसंनदानी ने मिलकर कमेंट सेक्शन पर “बधाई हो” लिखा, तो बाकी सेलेब्स ने Actress को इमोजी के द्वारा प्रतिक्रिया दी.
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को Dubai -आधारित व्यवसायी वरुण बंगेरा से Mumbai में शादी की थी. उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें Gujaratी और दक्षिण भारतीय परंपराओं का संगम था. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ‘न्यू ईयर ईव’ पर एक पार्टी में हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार. करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने नवंबर 2021 में सगाई कर ली थी.
–
एनएस/पीएम