जो सरकार संवाद नहीं करती, वह समस्याओं का समाधान नहीं खोज सकती: रमाशंकर राजभर

New Delhi, 8 अगस्त . Samajwadi Party के सांसद रमाशंकर राजभर ने इलाहाबाद में राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ने के लिए नेताओं को लोगों के बीच जाना पड़ता है.

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “इलाहाबाद में छात्रों से बातचीत के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को पहले अनुमति दी गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया और फिर दोबारा अनुमति मिली. अब छात्रों के साथ हो रही बातचीत की चर्चा हर जगह है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.”

रमाशंकर राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत बेहद जरूरी है. जो Government पीड़ितों या समस्याओं से जूझ रहे लोगों से संवाद नहीं करती, वह समस्याओं का समाधान नहीं खोज सकती. उन्होंने राहुल गांधी की छात्रों के बीच जाकर बातचीत करने की पहल को सराहनीय बताया.

Jharkhand में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में हुआ आंदोलन वास्तव में छात्रों का आंदोलन था और उसका नेतृत्व भी छात्रों ने किया था.

उन्होंने Jharkhand के Chief Minister का उल्लेख करते हुए कहा कि Chief Minister ने कई बार छात्रों से बातचीत की है और छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की. राजभर ने कहा कि Chief Minister ने अधिकारियों को यह तक कहा है कि जांच की आंच अगर उनके अपने घर तक पहुंचे, तब भी किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक, जननेता का रवैया ऐसा ही होना चाहिए.

वहीं, अलीगढ़ का नाम बदलने की प्रक्रिया और प्रशासन द्वारा दस्तावेज मांगे जाने के मुद्दे पर राजभर ने विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि शहर को अलीगढ़ कहें या हरिगढ़, Government को वहां सड़कें, अस्पताल और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही उन्होंने नफरत दूर करने की जरूरत बताई.

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने Jharkhand विरोध प्रदर्शन पर कहा, “मेरी छात्रों से बात हुई थी और मैंने भी रिक्वेस्ट की थी कि अपना अनशन तोड़ दें. वहां पर अच्छी बात यह है कि संवाद चालू हो गया. हमने देखा, प्रतिनिधिमंडल मिला Government से. हम बस यही चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी छात्रों की समस्या का समाधान हो जाए. जंतर-मंतर जैसी एक और स्थिति पैदा न हो, क्योंकि जो अहंकार यहां पर देखने को मिला था, उसका आक्रोश भी बाद में देखने को मिला.”

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने Lok Sabha विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ई20 को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा, “ई-20 को लेकर सिर्फ विपक्ष सवाल नहीं उठा रहा है. ई-20 तब मुद्दा बना, जब आम जनता की गाड़ियां खराब हुईं. लोगों को समझ में आया है कि शायद ब्लेंडिंग और मिक्सिंग से गाड़ियों पर असर आ रहा है. हमने देखा किस तरीके से नॉर्थ ईस्ट में जो एक बहुत खूबसूरत जगह थी, वहां पर जब ब्लेंडिंग कर रहे हैं, लोग एथेनॉल प्रोड्यूस कर रहे हैं, तो एनवायरमेंट पर क्या इफेक्ट पड़ रहा है. एथेनॉल के जितने फायदे, उससे ज्यादा ज्यादा उसके नुकसान हैं.”

एसएके/वीसी

Leave a Comment