
New Delhi, 26 जून . भारतीय जनता पार्टी के सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान से जुड़े कथित वायरल वीडियो को लेकर उन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच श्री अकाल तख्त साहिब ने दो स्वतंत्र प्रयोगशालाओं से कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो न तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया है और न ही उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है. भगवंत मान पर बेअदबी करने के लिए मुकदमा दर्ज करना चाहिए.
तरुण चुघ ने से बातचीत के दौरान बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब ने वीडियो में गुरुओं के प्रति कथित अभद्रता और बेअदबी को गंभीर मानते हुए भगवंत मान को “गुरुदोषी” और “पंथ विरोधी” बताते हुए उनके सामाजिक बहिष्कार की मांग की है. उन्होंने कहा कि Chief Minister को अपने कथित कृत्यों के लिए एक मिनट भी पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है.
BJP MP ने आरोप लगाया कि भगवंत मान लगातार अपने बचाव में अलग-अलग दावे कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “पहले उन्होंने कहा कि वीडियो एआई से तैयार किया गया है, फिर कहा कि उसमें मास्क का इस्तेमाल हुआ है. अब वे नए-नए बहाने बना रहे हैं. इससे साफ है कि वह सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.”
तरुण चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि Chief Minister ने खुद को बचाने के लिए एक झूठी और फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला अब महापाप का रूप ले चुका है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पंजाब के Governor और Police महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर मांग की है कि Chief Minister भगवंत मान के खिलाफ बेअदबी कानून के तहत कार्रवाई की जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और Chief Minister पद से हटाया जाए.
इस दौरान तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार झूठे बयान देकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ की तरह व्यवहार करते हैं. पहले झूठ फैलाते हैं, भ्रम पैदा करते हैं और फिर बाद में सफाई देते हैं.”
BJP MP ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी एजेंसियों और विदेशी टूलकिट के माध्यम से India की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब ऐसे बयानों को समझ चुकी है और कांग्रेस की राजनीति को देख रही है.
–
पीआईएम/एएस