ब्रिक्स सम्मेलन भारत के वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करेगा: भाजपा

New Delhi, 11 सितंबर . दिल्ली के India मंडपम में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन से पूरी दुनिया को सकारात्मक संदेश मिलेगा. नेताओं का कहना है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच India में हो रहा यह सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से ब्रिक्स सम्मेलन बेहद अहम है, क्योंकि पश्चिमी देशों में तनाव का माहौल बना हुआ है. ईरान, रूस, सऊदी अरब, यूएई समेत कई देश इस सम्मेलन का हिस्सा हैं. ऐसे वैश्विक हालात में India की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन से पूरी दुनिया को सकारात्मक संदेश की उम्मीद है.

चीन के President शी जिनपिंग के India दौरे को लेकर अजय आलोक ने कहा कि उनके India आने पर Prime Minister Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय बातचीत होना स्वाभाविक है. पिछले दो-तीन वर्षों में India और चीन के संबंधों में काफी सुधार हुआ है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और व्यापार घाटे को कम करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इन विषयों पर बातचीत India के लिए सकारात्मक पहल होगी.

अजय आलोक ने कहा कि ब्रिक्स का अस्तित्व ही बदलती हुई विश्व व्यवस्था का संकेत है. ब्रिक्स की स्थापना वैश्विक सहयोग और मानवता को केंद्र में रखकर की गई थी और यह संगठन अब दो दशक पूरे कर चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और सहयोग बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.

BJP MP मुकेश राजपूत ने कहा कि India द्वारा 18वें ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. यह अवसर Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है. India अब दुनिया के अन्य देशों से किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं है और देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रतिनिधि India आकर देश की नई तकनीक और विकास की दिशा को करीब से देखेंगे.

BJP MP प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि जी20 सम्मेलन के दौरान पूरी दुनिया का ध्यान India की ओर आकर्षित हुआ था. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर खुद को एक महत्वपूर्ण नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है. ऐसे समय में ब्रिक्स सम्मेलन का दिल्ली में आयोजित होना महत्वपूर्ण है. दुनिया के कई देश अपनी समस्याओं के समाधान के लिए India की ओर देख रहे हैं. ब्रिक्स सम्मेलन के बाद नए वैश्विक समीकरण सामने आ सकते हैं और India तथा ब्रिक्स के सदस्य देश मिलकर एक नई वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकते हैं.

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया की नजरें India पर हैं. दुनिया के कई बड़े नेता India आ रहे हैं, जिससे देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है और India वैश्विक चर्चा का केंद्र बना हुआ है. ब्रिक्स एक मजबूत संगठन है और इसमें India की महत्वपूर्ण भूमिका है.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग जैसे नेताओं का India आना देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है.

BJP MP संजय जायसवाल ने ब्रिक्स सम्मेलन को India के लिए एक बड़ा अवसर बताया. उन्होंने कहा कि India अपनी क्षमता के अनुरूप वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है और पूरी दुनिया की नजरें इस सम्मेलन पर हैं.

India और रूस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के सदस्य देशों की संयुक्त आर्थिक ताकत काफी बड़ी है और ऐसे में आपसी कारोबार को बढ़ावा देने तथा व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल पर चर्चा हो सकती है. ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में डॉलर पर निर्भरता कम करने जैसे विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श की उम्मीद है. यह सम्मेलन वैश्विक व्यापार व्यवस्था में आने वाले बदलावों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment