Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

5000 जगहों पर 8.3 लाख एनसीसी कैडेट और अधिकारियों ने एक साथ किया योग

5000 जगहों पर 8.3 लाख एनसीसी कैडेट और अधिकारियों ने एक साथ किया योग

New Delhi, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस2026 के अवसर पर Sunday को देशभर में 8.30 लाख से अधिक राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों और अधिकारियों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भी पूरे उत्साह योग दिवस मनाया.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, योग कार्यक्रमों में भाग लेने वालों में एनसीसी कैडेट, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, स्थायी प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल थे.

देशभर में 5,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देना था.

ये योग सत्र कई प्रमुख और ऐतिहासिक स्थानों पर आयोजित किए गए, जिनमें Ahmedabad का साबरमती रिवरफ्रंट, हैदराबाद का गोलकोंडा किला, बिहार का बोधगया, Mumbai का वानखेड़े स्टेडियम, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का किनारा, वाराणसी का नमो घाट, कोलकाता का मिलेनियम पार्क, चंडीगढ़ की सुखना झील, चेन्नई का मरीना बीच और Odisha का कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल हैं.

मंत्रालय ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. एनसीसी की विभिन्न गतिविधियां फिटनेस, आत्म-अनुशासन और सामूहिक कल्याण जैसे मूल्यों को बढ़ावा देती हैं.

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भी ‘योग संगम 2026’ पहल के तहत पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया.

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई थी. कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के स्वास्थ्य लाभों और मानसिक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया.

देशभर में भारतीय तटरक्षक बल के सभी जहाजों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए गए.

इन कार्यक्रमों में हजारों तटरक्षक कर्मियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया.

इस दौरान ऐसे योग अभ्यासों पर विशेष ध्यान दिया गया जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाया जा सके. इनका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस बढ़ाना, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले कर्मियों की कार्यक्षमता को मजबूत करना था.

–

एएमटी/वीसी

Share