पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

New Delhi, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर Thursday को मतदान जारी है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है. जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा. इसी बीच, India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और Gujarat और Maharashtra में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया. यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर Thursday सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. जिन 16 जिलों में Thursday को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं. पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा.

इसके अलावा, Gujarat के उमरेठ में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं, Maharashtra के राहुरी में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

Gujarat के उमरेठ उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.14 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई. Maharashtra के बारामती उपचुनाव में 31.91 प्रतिशत मत पड़े. Maharashtra के राहुरी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.67 प्रतिशत तक मतदान हुआ. Maharashtra के बारामती सीट से उपChief Minister सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद नतीजों की सही जानकारी सामने आएगी.

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

पीएसके

Leave a Comment