बलिया: पुलिस मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

बलिया, 26 दिसंबर . उत्तर प्रदेश में बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में हत्या के पांच आरोपियों और Police में मुठभेड़ हो गई, जिनमें से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. Police ने आरोपियों से एक असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है.

पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या की थी.

Police के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुडेरा रोड पर कटुहारा पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया जा रहा था, तभी उन्होंने Police टीम पर हमला बोल दिया. Police ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें मंजीत सिंह और संदीप सिंह उर्फ गोलू घायल हो गए. इसके बाद Police ने दौड़कर तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया.

इस मामले में सभी पांच गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है. Police के मुताबिक यह मुठभेड़ और गिरफ्तारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बलिया Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पांचों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं. घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में Police की सक्रियता की सराहना हो रही है. Police अब इस मामले में अन्य संभावित कड़ियों और साजिशों की भी बारीकी से जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान काफी दिनों से चल रही थी और मुखबिर की सूचना पर मुडेरा रोड पर कटुहारा पास चेकिंग अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इनके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment