
हरिद्वार, 5 अप्रैल . हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंदरजूड में एक महिला के साथ प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला सामने आया है, जिसमें Police ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, करीब ढाई साल पहले शाहीन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद दानिश के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को ससुराल पक्ष और पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. स्थिति तब गंभीर हो गई, जब पति ने कथित रूप से तीन बार तलाक कहकर महिला को घर से अलग कर दिया.
पीड़िता के परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए समान नागरिक संहिता जैसे कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही, उन्होंने Chief Minister पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं के हित में बनाए गए कानूनों की सराहना भी की है.
Police पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
पीड़िता के भाई सलमान ने से बातचीत में कहा कि ढाई साल पहले मेरी बहन की शादी हुई थी. कई बार कहासुनी हुई. गांव के कई लोग वहां गए और समझाया. इसी तरह चलता रहा, लेकिन लड़के की बहन और मां, मेरी बहन को काफी परेशान करते थे. बहुत सी बातें बहन ने हमें बताई भी नहीं, लेकिन अब लड़के ने मेरी बहन को ‘तलाक’ दिया है.
सलमान ने कहा कि Government यूसीसी कानून लेकर आई है. महिलाओं के लिए ये कानून अच्छा है. हम इस कानून के तहत कार्रवाई चाहते हैं. हम चाहते हैं कि किसी बहन के साथ ऐसा ना हो. धर्म और कुरान में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन कुछ लोग उसका गलत फायदा उठा रहे हैं. Government द्वारा बनाए गए कानून के तहत हम कार्रवाई चाहते हैं.
पीड़िता शाहीन ने बताया कि शादी के बाद से ही हमारे साथ गलत व्यवहार हो रहा था. काफी दिन तक मैं सहती रही और घर पर भी नहीं बताया, लेकिन जब हद पार हो गई तो मैंने अपने घर पर बताया. पीड़िता ने सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग मुझे जान देने के लिए उकसाते थे.
–
एएमटी/एबीएम