पनवेल स्टेशन पर अचानक लिफ्ट गिरने से 4 यात्री फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mumbai , 20 अप्रैल . नवी Mumbai के पनवेल रेलवे स्टेशन पर Monday को एक बड़ा हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर लगी लिफ्ट अचानक खराब होकर गिर गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट में उस समय चार यात्री फंसे हुए थे. हादसे के तुरंत बाद रेलवे और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया.

घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया. यात्रियों ने सवाल उठाए कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट का इस्तेमाल बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए बहुत जरूरी होता है. ऐसे में इसकी सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसी बीच, Mumbai लोकल से जुड़ी एक और घटना सामने आई है. सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही एक खाली लोकल ट्रेन का एक कोच डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतर गया. यह घटना सुबह करीब 8 बजकर 9 मिनट पर हुई.

सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि यह लोकल ट्रेन खाली थी और घटना के समय उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था. इसी वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

हालांकि, इस घटना का असर ट्रेन संचालन पर जरूर पड़ा है. बताया जा रहा है कि अप दिशा की तीन लोकल ट्रेनें बीच रास्ते में रोक दी गई हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रेलवे प्रशासन ने तुरंत मौके पर तकनीकी टीम भेज दी है ताकि पटरी से उतरे कोच को हटाया जा सके और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके. साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है कि आखिर यह डिरेलमेंट कैसे हुआ. डाउन लाइन पर कोपर और कल्याण के बीच Monday को को सेवाएं बंद रहेंगी.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment