
अबुजा, 20 फरवरी . नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य केब्बी में संदिग्ध डकैतों के हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई. Police ने Friday को यह जानकारी दी.
केब्बी Police के प्रवक्ता बशीर उस्मान ने बयान में कहा कि हमलावरों को उत्तरी क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी समूह लकुरावा का सदस्य माना जा रहा है. Wednesday को इन हथियारबंद लोगों ने अरेवा लोकल गवर्नमेंट एरिया के बुई जिले पर हमला किया.
प्रारंभिक जांच के अनुसार हमलावर मवेशी लूटने के इरादे से जिले में घुसे थे. बताया गया कि वे पड़ोसी सोकोटो राज्य के गुडू लोकल गवर्नमेंट एरिया से इस क्षेत्र में दाखिल हुए थे.
हमले की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने एकजुट होकर मुकाबला किया. उस्मान ने बताया कि “मुठभेड़ के दौरान 33 लोगों की जान चली गई.”
Police प्रवक्ता ने कहा कि सेना सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों में गश्त तेज कर दी है. अतिरिक्त बल और संसाधन तैनात किए गए हैं ताकि हालात सामान्य किए जा सकें और आगे किसी हमले को रोका जा सके.
इसी बीच, नाइजीरिया के मध्य राज्य प्लेट्यू में Wednesday को एक सीसा खदान स्थल पर हुए विस्फोट/गैस रिसाव की घटना में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए.
यह खदान वासे लोकल गवर्नमेंट एरिया के जुराक समुदाय में स्थित थी और इसका संचालन सॉलिड माइनिंग कंपनी द्वारा किया जा रहा था. घटना के बाद स्थल को सील कर दिया गया है.
ठोस खनिज विकास मंत्री डेले अलाके ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित भूमिगत खनन के दौरान जहरीली गैसों के संपर्क में आ गए थे.
मंत्री ने बताया कि जिस गड्ढे में यह घटना हुई, उसे कंपनी ने स्थानीय समुदाय को खनन के लिए सौंप दिया था. यह एक परित्यक्त सीसा खदान क्षेत्र था, जहां जमा खनिज से सल्फ्यूरिक ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलने की आशंका थी.
बताया गया कि ग्रामीणों को गैस की जहरीली प्रकृति की जानकारी नहीं थी और वे खनन कार्य के दौरान इन गैसों को सांस के जरिए अंदर लेते रहे, जिससे यह हादसा हुआ.
Government ने विशेषज्ञों और पर्यावरण अनुपालन अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा है, जो हादसे के तात्कालिक और मूल कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करेगी.
–
डीएससी