
नडियाद, 30 जून . 16वीं एवीसी एशियन विमेंस अंडर-18 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए Gujarat की तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है. इनमें से 16 वर्षीय रजल वाला को थाईलैंड में होने वाले इस कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.
1 से 7 जुलाई तक नखोन रत्चासिमा में खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमें एशियन खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. रजल एशिया की कुछ सबसे मजबूत युवा वॉलीबॉल टीमों के खिलाफ India की कमान संभालेंगी, जबकि Gujarat की ही खिलाड़ी अर्पिता वाधेर और फोरम कागथारा को भी टीम में जगह मिली है. ये तीनों खिलाड़ी नडियाद के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करती हैं, जिसे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ Gujarat (एसएजी) संचालित करता है.
गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार तालुका के सरखाडी गांव की रहने वाली रजल को भारतीय अंडर-18 महिला टीम की कप्तानी सौंपी गई है. 17 वर्षीय अर्पिता वाधेर गिर सोमनाथ जिले के सूत्रपाड़ा तालुका के वावडी गांव की रहने वाली हैं, जबकि 17 वर्षीय फोरम कागथारा अमरेली जिले से हैं.
अंतिम टीम की घोषणा से पहले, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) ने देशभर से 24 होनहार खिलाड़ियों को एक नेशनल कोचिंग कैंप के लिए चुना था, जिनमें से चैंपियनशिप के लिए टीम को अंतिम रूप दिया गया.
उप-Chief Minister हर्ष संघवी ने भारतीय टीम में चुने जाने पर रजल वाला, अर्पिता वाधेर और फोरम कागथारा को बधाई देते हुए चैंपियनशिप में सफल अभियान के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं. टीम की कप्तान समेत Gujarat की तीन खिलाड़ियों का शामिल होना राष्ट्रीय स्तर पर एज-ग्रुप वॉलीबॉल में राज्य की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.
एशियन वॉलीबॉल कॉन्फेडरेशन (एवीसी) की तरफ से आयोजित यह दो साल में एक बार होने वाली चैंपियनशिप, 2027 एफआईवीबी गर्ल्स अंडर-19 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एशियन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के तौर पर भी काम करेगी.
इस प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीमें ग्लोबल इवेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी. India इस टूर्नामेंट में टॉप चार में जगह बनाने और 2027 एफआईवीबी गर्ल्स अंडर-19 वॉलीबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा.
–
आरएसजी