छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति के गोदाम से 246 मीट्रिक टन उर्वरक गायब, सीएम बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

रायपुर, 22 मई . छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किसानों के लिए आई खाद की कालाबाजारी और बड़े घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की शिकायत और बाद में सुशासन तिहार के दौरान मामला Chief Minister विष्णु देव साय के सामने पहुंचने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया.

जांच में लाखों रुपए की खाद गायब मिलने के बाद सहकारी समिति प्रबंधक के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई और Police उससे पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जिल्दा का है. ग्रामीण रामप्रताप साहू ने जनसमस्या निवारण शिविर में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि किसानों के लिए आने वाली रासायनिक खाद को बिचौलियों के जरिए औने-पौने दाम पर बेचा जा रहा है. शिकायत में यह भी कहा गया कि जरूरत के समय किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही थी और किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 मई को कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने समिति के गोदाम का भौतिक सत्यापन किया. जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. ऑनलाइन रिकॉर्ड में गोदाम में 431.55 मीट्रिक टन उर्वरक दर्ज था, लेकिन मौके पर केवल 184.80 मीट्रिक टन खाद ही मिली. इस तरह कुल 246.75 मीट्रिक टन उर्वरक गायब पाया गया. अधिकारियों के अनुसार गायब खाद की कीमत लगभग 68 लाख रुपए आंकी गई है.

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि समिति को यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके और एसएसपी जैसे उर्वरक किसानों में वितरण के लिए दिए गए थे. आरोप है कि इन उर्वरकों को किसानों तक पहुंचाने के बजाय अवैध तरीके से बिचौलियों को बेच दिया गया.

प्रशासनिक जांच के बाद सबसे पहले समिति प्रबंधक अखिलचंद सिंह को निलंबित किया गया, लेकिन मामला Chief Minister के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई और तेज हो गई. Chief Minister विष्णु देव साय के निर्देश पर बैकुण्ठपुर थाने में अखिलचंद सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत First Information Report दर्ज की गई है. Police ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं गायब खाद की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी भी जारी है.

Chief Minister विष्णु देव साय ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. Chief Minister ने बताया कि रात में ही एक जगह से 350 बोरी खाद भी जब्त की गई है और उस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे Government कड़ी से कड़ी सजा देगी.

इधर सुशासन तिहार के तहत Chief Minister विष्णु देव साय महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम कमरौद भी पहुंचे. भीषण 43 डिग्री तापमान के बीच Chief Minister ने बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment