कर्नाटक में प्रेमी के साथ जाने पर 24 वर्षीय विवाहित महिला की परिजनों ने की हत्या

बेलगावी, 14 अप्रैल . कर्नाटक के बेलगावी जिले के यमनाकनमराडी Police थाना क्षेत्र से Tuesday को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई. इस मामले में महिला के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मृतक महिला की पहचान रायबाग तालुक के हनबरट्टी गांव की निवासी 24 वर्षीय सत्यव्वा संतोष हेलवी के रूप में हुई है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पीड़िता के चाचा प्रकाश हेलवारा, पीड़िता के भाई श्यानुरा हेलवारा और उसके बहनोई मोराबदा कल्लप्पा के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, सत्यव्वा की शादी संतोष हेलवी से हुई थी. हालांकि, वह अपने प्रेमी 28 वर्षीय प्रेमी कृष्णा पाटिल के साथ चली गई थी.

परिवार ने Police स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई लेकिन बाद में उसे ढूंढ निकाला और कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई. बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया गया.

यह घटना 13 मार्च की थी लेकिन हाल ही में इसका पता चला. बाद में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद Police ने मामले को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि दिसंबर 2025 में 19 साल की मान्या विवेकानंद दोड्डामणि (पहले मान्या पाटिल) जो लिंगायत समुदाय की एक गर्भवती महिला थी. उसकी हत्या उनके पिता और रिश्तेदारों ने एक दलित पुरुष से शादी करने के कारण कर दी थी. यह घटना धारवाड़ जिले के इनाम वीरपुर गाँव में हुई थी.

कविता कोल्लुरा नामक एक 18 साल की लड़की का गला घोंट दिया गया था. उसके पिता व रिश्तेदारों ने उसके अंतर-जातीय संबंध के कारण हत्या के बाद उसके शव को जला दिया था.

जून 2023 में 17 साल की नेत्रावती की हत्या उसके पिता, भाई और चाचा ने अनुसूचित जाति के पुरुष से प्रेम संबंध रखने के कारण कर दी थी. उसे जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया गया और बाद में उसका गला घोंट दिया गया. उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और परिवार ने इसे आत्महत्या के रूप में पेश किया था. यह घटना तुमकुरु ज़िले से सामने आई थी.

एसएके/पीएम

Leave a Comment