पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी, झारखंड के किसान बोले-मोदी सरकार में अन्‍नदाता हैं खुशहाल

रायपुर, 13 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी. इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी सीधे उनके बैंक खातों में मिला है. किसानों ने कहा कि मोदी Government में अन्‍नदाता खुशहाल हैं. उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्‍यक्‍त किया.

किसानों ने Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम-किसान की राशि मिलने से खेती-किसानी में काफी मदद मिलती है. किसानों का कहना है कि इस पैसे से बीज, यूरिया और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज देश और प्रदेश के किसानों के लिए खुशी का दिन है. पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत Prime Minister Narendra Modi ने देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 22वीं किस्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपए जारी किए.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 24 लाख 71 हजार 498 किसानों को इसका लाभ मिला है. प्रदेश के छोटे और सीमांत किसान इस योजना से लाभ लेकर खेती को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

पीएम किसान सम्‍मान निधि के लाभार्थी ने अपनी खुशी को समाचार एजेंसी से साझा किया. किसान सुंदर सिंह नेताम ने कहा कि किसान सम्मान निधि से खेती में काफी सहूलियत मिलती है. फसलों को समय पर पानी और खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है.

किसान संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि यह राशि किसानों के लिए सहारे का काम करती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जितना किसानों और देश के लिए काम कर रहे हैं, उतना कोई और नहीं कर सकता.

किसान श्रीराम नारायण वर्मा ने कहा कि किसान अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं. ऐसे में किसान सम्मान निधि से उन्हें मजबूती मिलती है. दो हजार रुपये की किस्त से किसानों को कुछ राहत मिल जाती है.

वहीं सेवक राम साहू ने कहा कि पीएम-किसान योजना से किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है. सालभर में तीन किस्तों में मिलने वाले 6 हजार रुपए से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment