सीबीआई के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा पदक मिला

New Delhi, 14 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए President पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.

सीबीआई के 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए President पदक से सम्मानित किया गया है. इनमें दिल्ली में सीबीआई की शिकायत एवं समन्वय प्रकोष्ठ में तैनात सहायक Police महानिरीक्षक/Police अधीक्षक (एसपी) शोभा दत्ता शामिल हैं.

उनके अलावा, कोलकाता बीएसएफबी के अपर Police अधीक्षक मनोज बनर्जी, गाजियाबाद स्थित सीबीआई अकादमी में अपर Police अधीक्षक गिन्नी राणा, विशाखापत्तनम एसीबी के संजय कुमार सामल, New Delhi सीबीआई मुख्यालय में तैनात सहायक उप-निरीक्षक रमेश चंद और दिल्ली आईपीसीयू में तैनात सहायक उप-निरीक्षक मदन लाल धीमन को President पदक दिया गया है.

15 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है. इसमें Lucknow में तैनात उप विधि सलाहकार बृजेश सिंह, Mumbai टीएएफएसयू के वरिष्ठ सिस्टम विश्लेषक गिरीश जोशी, दिल्ली एसीबी के उपाधीक्षक मनोज कुमार, कोलकाता एसीबी के उपाधीक्षक ओम प्रकाश चंद्र, गाजियाबाद एसीबी के उपाधीक्षक जहीर अख्तर अंसारी और दिल्ली शिकायत व समन्वय प्रकोष्ठ में तैनात उपाधीक्षक आशीष आनंद शामिल हैं.

दिल्ली में सीबीआई की एसी-2 में तैनात निरीक्षण सरिता यादव, सीबीआई (एसयू) के उप-निरीक्षक रोशन कुमार और सीबीआई (एससी-1) सहायक उप-निरीक्षक दिलबर सिंह बिष्ठ को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है.

वहीं, चंडीगढ़ एसीबी के प्रधान आरक्षक बलकार सिंह, Lucknow एसीबी के प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह बिष्ट, jaipur एसीबी के प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार गुर्जर, मदुरै एसीबी के आरक्षक पाल पांडियन आर, Patna एसीबी के आरक्षक अजय कुमार सिंह और Bengaluru एसीबी के आरक्षक कल्याण दुर्गम समीउल्लाह को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है.

डीसीएच/

Leave a Comment