
Lucknow, 4 सितंबर . BJP MP बृजलाल ने Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की Government नहीं बनने वाली है. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली Government ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं और Police विभाग में बड़े स्तर पर भर्तियां की गई हैं.
Lucknow में से बातचीत में BJP MP बृज लाल ने कहा कि योगी Government के कार्यकाल में 2 लाख 25 हजार Policeकर्मियों की भर्ती हुई है. लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिला. BJP MP ने संविदा कर्मियों के लिए किए गए कार्यों और 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का भी उल्लेख किया.
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बौखलाए हुए हैं. उनके कार्यकाल में पीसीएस भर्ती में घोटाले होते थे. उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) नारे को खोखला बताया. बृजलाल ने कहा कि मैं भी दलित हूं और उत्पीड़न का शिकार रहा हूं. पीडीए का नारा नहीं चलेगा. यह परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है. देश में परिवारवाद नहीं चलेगा.
पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के वंदे मातरम को लेकर दिए बयान पर बृज लाल ने उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम आंदोलन की शुरुआत बंगाल से हुई थी और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसकी रचना की थी. राष्ट्रीय गीत को लेकर जब कानून बनाने और चर्चा की प्रक्रिया हुई, तब कांग्रेस और Samajwadi Party ने इसमें भाग नहीं लिया. इन दलों को राष्ट्रीय गीत से आपत्ति थी. यह कानून से जुड़ा विषय है और हर भारतीय को जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय गीत गाने पर गर्व महसूस करना चाहिए. जो लोग राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करते हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए.
सनातन को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए बृजलाल ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है. उन्होंने मथुरा के केशव देव मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मंदिर को तोड़े जाने के बावजूद लोगों की आस्था समाप्त नहीं हुई और राम नवमी तथा कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व लगातार मनाए जाते रहे. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और वृंदावन-बिहारी जी कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विरासत को भव्य रूप देने का काम जारी है.
बृज लाल ने विपक्ष पर सनातन के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और सनातन से जुड़े विषयों पर बोलने से बचते हैं.
राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति को लेकर बृज लाल ने इसे अच्छा फैसला बताया. उन्होंने कहा कि इससे मंदिर के प्रबंधन में सुधार होगा और राम भक्तों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
बसपा नेता आकाश आनंद से जुड़े सवाल पर BJP MP ने कहा कि यह बहुजन समाज पार्टी का अंदरूनी मामला है. उन्होंने कहा कि मायावती अनुभवी नेता हैं और उत्तर प्रदेश की Chief Minister भी रह चुकी हैं. पार्टी के हित में वह जो भी फैसला लेती हैं, वह उनका अधिकार है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
–
डीकेएम/एबीएम