
सिंगरौली, 19 मई . Madhya Pradesh के सिंगरौली जिले से अपहृत की गई दो साल की मासूम बेटी को Police ने 36 घंटे के भीतर Jharkhand से बरामद कर लिया है. साथ में आरोपी भी Police की गिरफ्त में है.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ बस स्टैण्ड बैढ़न में सोया हुआ था. देर रात नींद खुलने पर उसकी पुत्री वहां नहीं मिली. आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई.
सूचना पर थाना बैढ़न में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक सिंगरौली षियाज केएम के निर्देशन में विशेष एसआईटी गठित की गई. उप Police अधीक्षक रोशनी पटेल सहित थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में लगभग 150 Police अधिकारी-कर्मचारियों की 10 विशेष टीमों को बालिका की तलाश में लगाया गया.
Police अधीक्षक द्वारा अपहृता एवं आरोपी की जानकारी देने पर 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी की गई. अपहृत बालिका की तलाश के लिए जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती राज्यों के Police थानों को रेडियो संदेश दिया गया और बैढ़न, विंध्यनगर, मोरवा, बरगवां एवं माड़ा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, अस्पतालों, डैम, नदियों एवं सुनसान स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया.
Police ने लगभग 200 cctv कैमरों के फुटेज का परीक्षण किया गया और बालिका के फोटो पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों, ऑटो एवं बसों में चस्पा कर social media एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रसारित किए गए.
cctv फुटेज के तकनीकी विश्लेषण करने पर Police को एक संदेही व्यक्ति को बालिका के साथ बैढ़न से बिलौजी एवं आगे माजन मोड़ की ओर जाते हुए देखा गया.
संबंधित बस चालक, परिचालकों एवं ऑटो चालकों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर Police टीम को जानकारी मिली कि संदेही व्यक्ति लातेहार (Jharkhand) का निवासी है, जो बालिका को लेकर अपने गांव चला गया है. इस सूचना के आधार पर Police की विशेष टीमें तत्काल Jharkhand रवाना की गईं. Police टीम द्वारा आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर दो वर्षीय अपहृत बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया.
–
एसएनपी/डीकेपी