बांकीपुर भाजपा का गढ़, यूसीसी लागू होना चाहिए : नवल किशोर यादव

Patna, 2 जुलाई . भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नवल किशोर यादव ने बांकीपुर उपचुनाव, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), जेडीयू के साथ तालमेल और भारत-Pakistan संबंधों समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ बताते हुए प्रशांत किशोर के चुनावी असर संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज किया. साथ ही, उन्होंने यूसीसी को लागू किए जाने के विचार का समर्थन किया और कहा कि यदि Government लागू करना चाहती है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है.

बंगाल में यूसीसी और बिहार में इसकी संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में नवल किशोर यादव ने कहा, “लागू करना है, उसमें दिक्कत क्या है? ये कौन सा बुरा काम है? हम अपने देश में कोई कानून लाते हैं, देश को सुरक्षित रखना चाहते हैं. हम अपने देश को किसी परिधि में बांधकर रखना चाहते हैं, ट्रांसपेरेंट रखना चाहते हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है? ये तो होना ही चाहिए.”

उन्होंने जेडीयू की ओर से यूसीसी पर विमर्श और सभी पक्षों को साथ लेकर चलने की बात कहे जाने पर कहा कि Government में आपसी संवाद बना हुआ है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या जेडीयू से वार्ता हुए बिना ही Government चल रही है?

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी प्रभाव संबंधी दावों को नकारते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के उम्मीदवार को जितना वोट आया था, उसका 1/4 वोट आएगा. प्रशांत किशोर को कौन पूछने जा रहा है? वह सीट भाजपा की है और भाजपा की ही रहेगी. प्रशांत किशोर को तो सोसाइटी ने रिजेक्ट कर दिया है. वो सिर्फ पब्लिसिटी में आकर मीडिया में बने रहना चाहते हैं. उनका नामो-निशान बुझ गया है.

भारत-Pakistan के बीच संबंध सामान्य बनाने के सवाल पर नवल किशोर यादव ने कहा कि पत्र लिखने वाले बुद्धिजीवी के पहले सब बुद्धिहीन थे क्या? सब तो बुद्धिजीवी ही थे. बुद्धिजीवी लोगों ने ही हिंदुस्तान और Pakistan का बंटवारा किया था. Pakistan को भी हिंदुस्तान में मिला दें. रिश्ता तो तभी ठीक हो सकता है, जब हिंदुस्तान में ही Pakistan विलय कर जाए और हिंदुस्तान स्वीकार कर ले, वरना तो ऐसे तो कुछ हो नहीं सकता है. इसलिए ये बुद्धिजीवी सब अपना-अपना ऐसे ही बोलते रहते हैं.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment