
New Delhi, 20 जुलाई . दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर इलाके में Monday को दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में मिले. अधिकारियों ने बताया कि Police ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों शव संत नगर इलाके के एक फ्लैट में मिले. एक लड़की इस फ्लैट में पिछले 2 साल से किराए पर रह रही थी, जो Maharashtra के नागपुर की रहने वाली थी. फ्लैट में लड़की के शव के अलावा एक युवक का भी शव बरामद हुआ है.
बताया गया कि Police को युवक पंखे से लटका मिला, जबकि लड़की का शव बेड पर पड़ा था. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची Police ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया. बाद में लड़की के परिजनों को सूचना दी गई, जो नागपुर में रहते हैं.
मकान के मालिक अभिषेक ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने इस जगह को किराए पर दिया था. इस मकान में 5 कमरे हैं. कमरा नंबर-4 एक लड़की को किराए पर दिया था. वह पिछले दो साल से यहां रह रही थी. हमें सुबह यह बताया गया कि कोई मकान में आकर कमरे का ताला तोड़ रहा है. इसके बाद, हमने केयरटेकर को यहां भेजा था.
मकान मालिक ने बताया कि जब केयरटेकर ने यहां आकर कमरे को देखा था तो कमरे में लड़की और एक लड़के का शव था. उन्होंने बताया कि लड़की की जानकारी हमारी पास थी, जिसकी उम्र लगभग 26 साल थी. लड़के के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं थी.
मकान मालिक अभिषेक के अनुसार, लड़की नेहरू प्लेस में काम करती थी. लड़की का व्यवहार सही था और वह समय पर किराया चुकाती थी. उन्होंने बताया कि लड़का कमरे में लड़की से मिलने आया था. उनका आपसी कोई विवाद रहा होगा. हालांकि, हमें लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कमरे में दोनों के शव मिलने के बाद हमने Police को सूचना दी थी. फिलहाल Police टीम अपनी कार्रवाई कर रही है.
–
डीसीएच/