भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग, नई दिल्ली में पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक

New Delhi, 08 सितंबर . India और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. Tuesday को दोनों देशों के बीच पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक हुई.

New Delhi में आयोजित इस बैठक में ट्रेनिंग और शिक्षा, शांति स्थापना मिशन, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, साइबर रक्षा तथा रक्षा उद्योग सहित आपसी हित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-मोरक्को रक्षा संबंधों को और व्यापक बनाने पर सहमति जताई है.

दरअसल, वर्ष 2027 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को 70 वर्ष पूरे हो जाएंगे. ऐसे में रक्षा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. India और मोरक्को के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग को संस्थागत रूप देने की दिशा में सितंबर 2025 में महत्वपूर्ण पहल हुई थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सितंबर 2025 में मोरक्को यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे. वहीं Tuesday को हुई बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और मोरक्को के ब्रिगेडियर जनरल अब्देल्लाह अथ्मानी ने की. यहां दोनों देशों ने मौजूदा रक्षा संबंधों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर भी विचार किया.

बैठक में India के रक्षा विभाग, तीनों सेनाओं, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय, रक्षा उत्पादन विभाग, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों, सैन्य अभ्यासों और सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में अनुभव साझा करने पर भी जोर दिया गया. बदलते सुरक्षा माहौल को देखते हुए साइबर रक्षा को भी दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में सामने रखा गया.

दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता को साझा करने की संभावनाओं पर चर्चा की.

गौरतलब है कि मोरक्को का यह प्रतिनिधिमंडल 7 से 10 सितंबर तक India की यात्रा पर है. यात्रा की शुरुआत में ब्रिगेडियर जनरल अब्देल्लाह अथ्मानी ने New Delhi स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मोरक्को के प्रतिनिधिमंडल ने डिफेंस पीएसयू भवन में भारतीय रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की.

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को India में तेजी से विकसित हो रही रक्षा विनिर्माण क्षमताओं की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई. दोनों देशों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सह-उत्पादन, संयुक्त उद्यम, प्रौद्योगिकी सहयोग, रखरखाव और सैन्य उपकरणों को सेवा में बनाए रखने से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमति जताई है.

मोरक्को का प्रतिनिधिमंडल आर्मी अस्पताल अनुसंधान एवं रेफरल का भी दौरा करेगा. वहां प्रतिनिधिमंडल को India की सैन्य चिकित्सा व्यवस्था और सशस्त्र बलों की चिकित्सा क्षमताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

जीसीबी/एमएस

Leave a Comment