नोएडा : चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा, 21 अप्रैल . नोएडा से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के परिसर में एक 19 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अवधेश कुमार पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के ग्राम भिनगा का निवासी था.

बताया जा रहा है कि वह नोएडा के चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था और इसी दौरान वह अस्पताल परिसर में रह रहा था. घटना की सूचना दिनांक 21 अप्रैल को थाना सेक्टर-20 Police को पीआरवी के माध्यम से प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक ने अस्पताल परिसर के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है. आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

Police मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव के मुद्दे को उजागर किया है. पढ़ाई और करियर को लेकर बढ़ते दबाव के बीच कई युवा मानसिक रूप से कमजोर पड़ जाते हैं, जिसके चलते इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आती हैं.

Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

पीकेटी/एसके

Leave a Comment