18 सितंबर को जेडीयू विधायकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, सत्र से पहले नियमों की दी जाएगी जानकारी: श्रवण कुमार

Patna, 14 सितंबर . बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेताओं ने विधानसभा के आगामी सत्र, बिहार में बाढ़ की स्थिति, ब्रिक्स समिट, भारत-अफगानिस्तान टी-20आई मैच के दौरान राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाए जाने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पार्टी नेताओं ने जहां Government के बाढ़ प्रबंधन की सराहना की, वहीं विपक्ष पर जमीनी स्थिति को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया.

बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को सुबह 10 बजे जेडीयू के सभी विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों, मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा से जुड़े सदस्यों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विशेषज्ञ विधानसभा के नियमों और प्रावधानों की जानकारी देंगे. साथ ही सदस्यों को यह भी बताया जाएगा कि विधानसभा में अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से किस तरह रखा जाए.

श्रवण कुमार के मुताबिक, कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सभी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, व्हिप और मुख्य सचेतक भी शामिल होंगे. उन्होंने सभी संबंधित सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया.

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि Chief Minister और उपChief Minister लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ एक आपदा है और Government इससे निपटने के लिए लगातार कदम उठा रही है.

उन्होंने बताया कि Chief Minister और जल संसाधन मंत्री स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बाढ़ प्रभावित जिलों में बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गई है और पार्टी के मंत्री भी प्रभावित इलाकों में कैंप कर रहे हैं.

श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के Chief Minister बनने के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और मौजूदा समय में भी उसी व्यवस्था के तहत प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है.

वहीं, बाढ़ के मुद्दे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की आलोचनाओं का जवाब देते हुए जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने उन पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि क्या एयर-कंडीशन्ड कमरे में बैठकर और ट्वीट करके लोगों के दर्द को समझा जा सकता है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर अपने परिवार और छवि को लेकर चिंतित रहने का आरोप लगाते हुए उनके शासनकाल के दौरान हुए कथित बाढ़ घोटाले का भी जिक्र किया.

उधर, ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने India की मेजबानी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह India के लिए अभूतपूर्व और बेहद महत्वपूर्ण क्षण है. उनके मुताबिक, India ने शानदार मेजबानी के जरिए बड़े वैश्विक आयोजनों को सफलतापूर्वक आयोजित करने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक और भू-Political शक्ति के रूप में India की ताकत को अब दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती.

एसएके/पीएम

Leave a Comment