बिहार में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार को एडीजी (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी

Patna, 10 मई . बिहार Government ने Sunday को भारतीय Police सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. गृह विभाग ने 16 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी.

जारी अधिसूचना के मुताबिक, एडीजी सह अपर आयुक्त, असैनिक सुरक्षा परेश सक्सेना को महानिदेशक सह आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है, जबकि तकनीकी सेवाएं एवं संचार के एडीजी निर्मल कुमार आजाद को Police महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर Police महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन अब आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी होंगे, जबकि नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र Police (बीसैप) की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह बजट, अपील एवं कल्याण के एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है.

एडीजी (प्रशिक्षण) संजय सिंह अब एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) होंगे, और आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है. इसके अलावा, एडीजी सुरक्षा अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कासे सुहिता अनुपम को गृह विभाग के विशेष सचिव से हटाकर एडीजी कमजोर वर्ग की जिम्मेदारी दी गयी है.

विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का Police महानिरीक्षक बनाया गया है. छात्रनिल सिंह को मगध क्षेत्र (गया) का Police महानिरीक्षक से हटाकर गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. रेलवे आईजी पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग का दायित्व सौंपा गया है तथा साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र अब अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी होंगे. बिहार विशेष सशस्त्र Police के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का Police महानिरीक्षक बनाया गया है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment