
बंबोलिम (गोवा), 7 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा Police को ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ सौंपने के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा Police को सम्मानित ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ प्रदान करना मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है, क्योंकि आज आठ दशकों की गौरवशाली गोवा Police सेवा और सम्मान के साथ President के दिए हुए निशान के साथ देशभर की Police की कतार में खड़ी है. ये हम सबके लिए बहुत गौरव का विषय है.
उन्होंने कहा कि ये गौरव जिन-जिन राज्यों की Police को मिला है, Police के उस गौरवशाली इतिहास, पेशवेर उत्कृष्ठता, साहस और अनुशासन और समर्पण के कारण ही President ने गोवा को ‘प्रेसिडेंट्स कलर्स’ से सम्मानित करने का काम किया है. गोवा छोटा परंतु बहुत महत्वपूर्ण राज्य है और गोवा की Police को सुरक्षित शहर, सुरक्षित समुदाय और सुरक्षित समुद्री सीमाएं ये तीनों दायित्व गोवा राज्य की रचना के साथ ही प्राप्त हुए हैं. गोवा राज्य की रचना के बाद गोवा Police ने अपने दायित्व को भली-भांति निभाया है. विकसित राष्ट्र की यह पहली शर्त होती है कि राष्ट्र की आंतरिक और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाए. गोवा Police को आंतरिक और सीमाओं की सुरक्षा करने का गौरव मिला है. गोवा की लंबी समुद्री सीमा की सुरक्षा भी गोवा Police के कंधे पर है.
अमित शाह ने कहा कि इस मौके पर मैं अमर शहीदों को भी याद करना चाहता हूं, जिनके देश के प्रति समर्पण ने ही गोवा Police को सुनिश्चित रूप से ये गौरव प्रदान करने में बहुत बड़ी मदद की है. आज हम देख रहे हैं कि देश के कूटनीतिक विषयों में India की पहुंच लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले एक वर्ष में पूरी दुनिया का कूटनीतिक क्षेत्र यूक्रेन और रूस और गल्फ देशों और ईरान के युद्ध के कारण बहुत उथल-पुथल मचती रही है. एक साल में Prime Minister Narendra Modi ने 22 देशों की यात्रा की और लगभग 15 देशों के राष्ट्राध्यक्ष India में आए. एक साल में पूरी दुनिया उथल-पुथल के कारण अपने आर्थिक विकास पशोपेश में थी, तब हमने संवाद करके रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपनी आर्थिक ग्रोथ को बरकार रखा. यही कारण है कि इस साल की पहली तिमाही हमारी जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऊंचाई पर दर्ज किया गया.
उन्होंने कहा कि विश्व की कोई भी समस्या हो, पूरी दुनिया ये देखती है कि इस मसले पर India के Prime Minister का नजरिया क्या है. लंबे अरसे के बाद विश्व में India को ये सम्मान दिलाने का काम Prime Minister मोदी ने किया है. Prime Minister Narendra Modi ने 2047 में India को विकसित बनाने की कल्पना हम सबके सामने रखी है. जब विकसित India की आजादी के 100 साल पूरे होंगे तब India हर क्षेत्र के अंदर पूरे संसार में सर्वप्रथम हो. इस प्रकार के विकसित India की संकल्पना Prime Minister मोदी ने रखी है. आज देश के हर नागरिक को ये लगता है कि 15 अगस्त 2047 तक हम वाकई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र होंगे.
–
एमएस/डीकेपी