Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,टेलीविजन,सिनेमा,मनोरंजन

फिर देर हो गई… अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह

फिर देर हो गई… अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह

Mumbai , 10 सितंबर . मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने देर से आने के लिए मजाकिया अंदाज में माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि जल्दी निकलने की योजना बनाने के बावजूद, किसी न किसी वजह से उन्हें देर हो ही जाती है.

दिग्गज Actor ने देर रात अपने ब्लॉग पर लिखकर कहा कि लोगों को लग सकता है कि वह देर से आने के लिए हमेशा बहाने बनाते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि जिस दिन वह जल्दी निकलने की योजना बनाते हैं, अक्सर उसी दिन उन्हें देर हो जाती है.

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, “फिर देर हो गई; अरे यार, यह तो बहुत हो गया. सब सोचेंगे बहाना बनाता रहता है प्रतिदिन. लेकिन सच्चाई ये है कि जिस दिन सोचता हूं कि छूट जाएंगे जल्दी, उसी दिन देर हो जाती है. तो क्षमा प्रार्थी हूं.” इसके बाद उन्होंने हंसी को सबसे अच्छी दवा बताया.

उन्होंने कहा, “हंसी सबसे अच्छी दवा है, और मुश्किल समय में भी… जब आप मुश्किल पर हंसते हैं, तो ‘मुश्किल’ को लगता है कि वह आपको परेशान करने में नाकाम रही है… इसलिए हंसिए… ‘मुश्किल’ खुद परेशान हो जाएगी…है ना बढ़िया… ठीक है, बहुत हो गई अपनी तारीफ… कल एक नया दिन होगा.”

इसके साथ ही Actor ने अपने टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

बता दे कि “कौन बनेगा करोड़पति” असल ब्रिटिश फॉर्मेट “हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?” का आधिकारिक हिंदी वर्शन है. कंटेस्टेंट से मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार संभावित विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है. साथ ही, अगर वे पक्का नहीं होते हैं तो वे लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात करें तो, वह हाल ही में वेट्टैयन और कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे. खबरों की मानें तो फिलहाल वो कल्कि 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

—

पीआईएम/पीएम

Share