महाराष्ट्र से 11 हजार अग्निवीर चयनित, रिटायर होने के बाद मिलेगा रोजगारः मंत्री शंभूराज देसाई

Mumbai , 6 मार्च . Maharashtra Government ने अग्निवीर स्कीम में चयनित होने के बाद रोजगार की चिंता कर रहे युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. मंत्री शंभुराजे देसाई ने चार साल की सेवा के बाद भी नौकरी देने का भरोसा दिया है. इसके लिए एक अध्य्यन समूह का गठन भी किया है.

मंत्री शंभूराज देसाई ने विधान परिषद में कहा, Maharashtra से 11 हजार युवा केंद्र Government की अग्निवीर योजना में चयनित किए गए हैं. इन युवाओं में से 25 प्रतिशत (लगभग 2,750) को चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद केंद्र Government के विभिन्न विभागों में समाहित किया जाएगा. शेष 75 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य Government ने एक अध्ययन समूह गठित किया है, जिसकी रिपोर्ट अगले महीने आएगी, उसके बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

देसाई ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं के लिए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का अध्ययन समूह गठित किया गया है. इस समूह की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में वर्दीधारी बलों जैसे होमगार्ड, वन विभाग सुरक्षा दल आदि में उन्हें समाहित किया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच संबंधित विभागों के मंत्रियों के साथ की जाएगी. इसके बाद Chief Minister की मंजूरी से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

देसाई ने स्पष्ट किया कि अग्निवीर योजना के तहत चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अधिकांश युवाओं को पुनः रोजगार मिले, इसके लिए राज्य Government हरसंभव प्रयास कर रही है. विधान परिषद में इस विषय पर चर्चा होने से युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य Government की गंभीरता सामने आई है.

अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती हो रहे युवाओं को रिटायरमेंट के बाद रोजगार की चिंता रहती है. विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे को लेकर Government को घेरती रहती है. इसी चिंता और विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए Maharashtra Government की ओर से अग्निवीर में भर्ती हो रहे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े, इसलिए अभी से काम शुरू कर दिया है.

ओपी/वीसी

Leave a Comment