
अकोला, 5 अक्टूबर . Maharashtra के अकोला में अपने वार्ड के एक होटल व्यवसायी से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवक सागर भारूका को अकोला शहर के सिविल लाइन्स Police ने रात में गिरफ्तार किया है. सागर पर होटल मालिक को धमकाकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है.
अकोला महानगर पालिका में सत्ताधारी भाजपा और सहयोगी दल शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है.
Police के मुताबिक, नगरसेवक सागर भारूका पर 3 अक्टूबर की रात को बस स्टैंड क्षेत्र स्थित होटल मालिक और वहां काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है. इसके साथ ही होटल मालिक से 15 लाख रुपये की मांग किए जाने की शिकायत भी Police में दर्ज कराई गई है. इस मामले में सिविल लाइन्स Police ने कार्रवाई करते हुए सागर भारूका को गिरफ्तार किया है.
हालांकि, सागर भारूका ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने दावा है कि Police Political दबाव में काम कर रही है और बिना किसी जांच-पड़ताल के उनके खिलाफ झूठी कार्रवाई की गई है. भारूका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ इस होटल में खाना खाने गए थे लेकिन उन्होंने होटल मालिक से किसी भी तरह की रंगदारी नहीं मांगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को Political रंग दिया जा रहा है.
इस बीच, नगर सेवक सागर भारूका पर लगे आरोप और Police द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अकोला महानगर पालिका में सत्ताधारी भाजपा और सहयोगी दल शिवसेना के बीच Political संबंध एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. मामले की आगे की जांच सिविल लाइन्स Police द्वारा की जा रही है.
सागर भारुका का इससे पहले अकोला नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल से विवाद हुआ था. इस मामले में भी भारुका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. सागर भारुका को Monday को अदालत में पेश किए जाने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिक गई हैं.
–
ओपी/पीएम