
Mumbai , 7 सितंबर . निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में Actor अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे. निर्देशक ने खुलासा करते हुए बताया कि अक्षय कुमार विलेन के लिए पहली पसंद नहीं थे.
प्रियदर्शन ने के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म में सैफ अली खान को पहले फाइनल कर लिया गया था, लेकिन विलेन के लिए खोज जारी थी. उन्होंने यह भी बताया कि विलेन को खोजना मुश्किल था, क्योंकि कई एक्टर्स ने इस रोल को करने से मना कर दिया था.
निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, “पहले आप तय करते हैं कि आपको स्क्रिप्ट में किसे लाना है और फिर सोचते हैं कि कैरेक्टर में कौन फिट बैठता है. साथ ही, आप इस तरह की फिल्म की मार्केट वैल्यू पर भी विचार करते हैं. कास्टिंग के दौरान ये सभी बातें मायने रखती हैं.
निर्देशक ने बताया कि सैफ अली खान को ही मैंने पहले कनफर्म किया था. मैंने कई लोगों से विलेन के रोल के लिए बात की थी, लेकिन सभी ने इस रोल के लिए मना कर दिया. प्रियदर्शन ने भी बताया कि ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार से इस तरह के रोल का जिक्र किया था.
उन्होंने कहा, “जब मैं अक्षय के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने यूं ही Actor से कहा कि मैं साइको किरदार की तलाश में हूं और कई लोग इसके लिए मान नहीं रहे हैं. उन्होंने तुरंत कहा, ‘मैं करूंगा.”
प्रियदर्शन ने कहा, “मैंने सोचा अगर वो ये करने के लिए तैयार हैं तो ठीक है. मुझे अपनी फिल्म में एक दूसरा ही अक्षय कुमार देखने को मिलेगा, जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा. इसी बात ने मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटेड किया.”
प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार उनसे अक्सर कहते थे कि वे फिल्म में साइको का किरदार निभाना चाहते थे. उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें तो सैफ और अक्षय के साथ ये फिल्म प्लान नहीं की गई थी, लेकिन ऐसा हो गया.”
–
एनएस/वीसी