
New Delhi, 9 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Wednesday को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी 7 अक्टूबर 2026 को जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे करेंगे. इस अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाएगी.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी की सेवा यात्रा की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister के रूप में हुई थी. पिछले 25 वर्षों में उन्होंने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र को आधार बनाकर लगातार काम किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister के सार्वजनिक जीवन को इस रूप में देखा जा सकता है कि उन्होंने पहले दिन से अपने ध्येय और संकल्पों को लक्ष्य बनाया और उन्हें सिद्धि तक पहुंचाने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा कि जब Narendra Modi ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय India में निराशा और नीतिगत गतिरोध का माहौल था. भारतीय अर्थव्यवस्था को उस दौर में ‘फ्रैजाइल फाइव’ यानी कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था. उन्होंने कहा कि आज India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर देश का कद तथा प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का सफर एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुआ था और आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. स्पष्ट सोच, दृढ़ संकल्प और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के निरंतर प्रयासों ने इस यात्रा को दिशा दी है.
नितिन नवीन ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को भी मजबूत किया है. राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ और महाकाल कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि Government ने देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, पुनर्स्थापित और विकसित करने की दिशा में काम किया है.
इसके सााथ ही नितिन नवीन ने Prime Minister मोदी के Gujarat के Chief Minister के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि नर्मदा परियोजना के माध्यम से उन्होंने लोगों तक पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया. वहीं, ‘वाइब्रेंट Gujarat’ के जरिए राज्य को विकास और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया गया.
उन्होंने कहा कि Gujarat का विकास मॉडल ऐसा बना, जिसे दूसरे राज्य भी अपनाने की इच्छा रखते हैं. भाजपा अध्यक्ष ने Prime Minister की विकास यात्रा को Gujarat से केंद्र तक जोड़ते हुए कहा कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए देश में व्यापक स्तर पर विकास की योजनाओं को लागू किया गया.
नितिन नवीन ने कहा कि एक समय देश का युवा निराशा के वातावरण में था लेकिन 2014 के बाद उसमें आशा और उम्मीद का वातावरण पैदा हुआ. उन्होंने स्टार्टअप और यूनिकॉर्न का जिक्र करते हुए कहा कि India आज दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप देशों में शामिल है.
उन्होंने कहा कि देश के युवा केवल ‘जॉब सीकर’ यानी रोजगार तलाशने वाले नहीं रहे बल्कि ‘जॉब गिवर’ बनकर सामने आए हैं. खेल के क्षेत्र में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवा विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि Prime Minister मोदी ने ‘महिला-नेतृत्व आधारित विकास’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया है. उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हुआ है.
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को Political प्रतिनिधित्व देने तथा नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों को देखने की पारंपरिक सोच में भी बदलाव किया है. पहले सीमावर्ती गांवों को देश का ‘आखिरी गांव’ कहा जाता था लेकिन Government ने उन्हें ‘India का पहला गांव’ कहकर उनकी भूमिका और महत्व को नई पहचान दी.
उनके अनुसार, इससे न केवल इन गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन में बदलाव आया बल्कि इन समुदायों के प्रति देश के लोगों की सोच में भी परिवर्तन हुआ है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का जन्मदिन पार्टी द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि जनसेवा के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है. अभियान के जरिए Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister की 25 वर्ष की सेवा यात्रा को केवल Political उपलब्धियों के रूप में नहीं बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के निरंतर संकल्प के रूप में देखा जाना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने का आह्वान किया.
–
एसएके/पीएम