
रांची, 19 सितंबर . राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न Political घटनाक्रमों के बीच Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने Chief Minister हेमंत सोरेन की ईडी मामले से संबंधित याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.
जमीन खरीद मामले में हेमंत सोरेन की याचिका खारिज होने पर मनोज पांडे ने से बातचीत में कहा, “वकीलों के सलाह पर अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो Supreme Court का भी रुख करेंगे. हमें कोर्ट पर पूरा विश्वास और भरोसा है, जो भी आदेश है, वह हमें स्वीकार है. हमें विश्वास है कि न्याय मिलेगा और Chief Minister बेकसूर साबित होंगे.”
ममता बनर्जी की पार्टी का चुनाव चिह्न फ्रीज होने पर मनोज पांडेय ने कहा, “इस मामले में ममता बनर्जी द्वारा Supreme Court जाने का फैसला सही है. ममता बनर्जी के साथ बहुत गलत हुआ. भाजपा Government ने ममता बनर्जी को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है.”
ममता बनर्जी द्वारा समर्थन दिए जाने के नंदीग्राम उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर जेएमएमए प्रवक्ता ने कहा, “यह गिरफ्तारी ममता के प्रभाव को दिखाती है. इसके पहले जिन्हें ममता बनर्जी ने जिसे टिकट दिया, उसे खरीद लिया गया.”
किरेन रिजिजू के ‘भस्मासुर है कांग्रेस’ वाले बयान पर मनोज पांडेय ने कहा, “मुझे लगता है कि किरेन रिजिजू खुद भस्मासुर हैं. बहुत जल्द ही अपनी पार्टी की नैया उत्तर-पूर्व में डुबो देंगे.”
जेपीएससी, सीजीएल सहित 4 परीक्षाएं रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान Jharkhand Government की ओर से शपथ पत्र दाखिल किया गया है. इस पर मनोज पांडेय ने कहा, “Government ने हाईकोर्ट में एफिडेविट के माध्यम से अपनी बात मजबूती से रखी है. अब इस पर कोर्ट निर्णय लेगी. कोर्ट के आदेश का पालन Government करेगी. हालांकि Government अपने तरफ से अपना पक्ष बखूबी रख रही है.”
–
ओपी/वीसी