हुबली में हेसकॉम इंजीनियर दंपति के ठिकानों पर लोकायुक्त का शिकंजा, 4 जगहों पर एक साथ छापा

हुबली, 22 सितंबर . कर्नाटक के हुबली में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. हेसकॉम (हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) के एईई किरण कुमार बिंदुरु और उनकी पत्नी के ठिकानों पर Monday सुबह एक साथ 4 जगहों पर छापेमारी की गई.

लोकायुक्त डिप्टी एसपी बसवराज बुदनी ने बताया कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. टीम ने धारवाड़ में किरण कुमार के भाई के घर, हुबली में हेसकॉम ऑफिस और उनकी पत्नी श्रुति उर्फ प्रीति के घर व ऑफिस पर एक साथ रेड की.

जानकारी के अनुसार, किरण कुमार और उनकी पत्नी प्रीति किरण कुमार दोनों ही हेसकॉम में एईई के तौर पर काम करते हैं. लोकायुक्त की टीम ने हुबली के अक्षय पार्क स्थित उनके आवास और तबीब लैंड स्थित हेसकॉम ऑफिस पर जांच-पड़ताल की. इसके अलावा गोपनाकोप्पा स्थित हेसकॉम ऑफिस, जहां उनकी पत्नी प्रीति तैनात हैं और धारवाड़ में उनके भाई के घर पर भी छापा मारा गया.

Tuesday सुबह हुई इस कार्रवाई से इंजीनियर के परिवार में हड़कंप मच गया. लोकायुक्त अधिकारियों ने घरों में दस्तावेज, प्रॉपर्टी के कागजात, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति मिलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

लोकायुक्त डिप्टी एसपी बसवराज बुदनी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुल चार जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई है और मामले की गहन जांच जारी है. बताया जा रहा है कि इस दंपति के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. इसी आधार पर लोकायुक्त ने कोर्ट से अनुमति लेकर यह रेड की है.

हेसकॉम जैसे Governmentी विभाग में इंजीनियर पद पर रहते हुए इतनी संपत्ति अर्जित करने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. लोकायुक्त की इस कार्रवाई से अन्य अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है.

एससीएच/पीएम

Leave a Comment