तेहरान में पेजेश्कियन और मोहसिन नकवी की मुलाकात, व्‍यापार और न‍िवेश पर हुई चर्चा

तेहरान, 22 सितंबर . ईरान की यात्रा पर पहुंचे Pakistan के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने Monday को ईरान के President मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान, पेजेश्कियन ने ईरान और Pakistan के बीच बढ़ते संबंधों पर जोर दिया और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया.

वर्ता के दौरान President मसूद पेजेशकियन ने ईरान और Pakistan को ‘क्षेत्र के दो ताकतवर देश बताया है, जिनके पास बड़ी मानव क्षमता और भरपूर संसाधन हैं.’

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरानी राष्‍ट्रपत‍ि पेजेशकियन ने कहा क‍ि अगर हम अपनी इन क्षमताओं को एक साथ लाएं और मिलकर काम करें, तो अपने देश और क्षेत्र में मौजूद संसाधनों और क्षमताओं के भरोसे अपनी कई जरूरतें पूरी कर सकते हैं.

पेजेशकियन ने मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव का भी ज‍िक्र किया और कहा कि अमेरिकी दबाव के कारण इन देशों के बीच आपसी तालमेल बढ़ा है और लगातार बातचीत हो रही है. उन्होंने इस रुझान के उदाहरण के तौर पर ईरानी और Pakistanी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बार-बार होने वाली बैठकों और चर्चाओं का हवाला दिया.

आईआरएनए के अनुसार, ईरानी President ने दोनों देशों के बीच मिलकर निवेश करने और अलग-अलग क्षेत्रों में रिश्तों को और मजबूत करने की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आर्थिक सहयोग को आसान बनाने और आपसी संपर्क बढ़ाने से तेहरान और इस्लामाबाद के रिश्ते और गहरे हो सकते हैं.

आईआरएनए के अनुसार, नकवी ने तेहरान और इस्लामाबाद के बीच संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अभी उच्च स्तर पर हैं. Pakistan के गृह मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद व्यापार, आर्थिक मामलों, पर्यटन, Political संबंधों और सांस्कृतिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में ईरान के साथ सहयोग को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

एवाई/पीएम

Leave a Comment