Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

हिरियूर उपचुनाव: कुमारस्वामी ने उम्मीदवार चुनने को लेकर गठबंधन में तनाव से किया इनकार

हिरियूर उपचुनाव: कुमारस्वामी ने उम्मीदवार चुनने को लेकर गठबंधन में तनाव से किया इनकार

उडुपी, 16 नवंबर . कर्नाटक में हिरियूर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर Political हलचल तेज हो गई है. एनडीए के सहयोगी दल भाजपा और जेडी (एस) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही अपने-अपने उम्मीदवार उतारने की होड़ में हैं.

सीटों के बंटवारे को लेकर बढ़ते टकराव के संकेतों के बीच केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने Monday को कहा कि उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारने के फैसले के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और जेडी(एस) के बीच गठबंधन जारी रखने को लेकर कोई मतभेद नहीं है.

उडुपी जिले के कोल्लूर तीर्थस्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा ने हिरियूर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन उन्होंने अपने नेताओं से फैसला लेने से पहले इस सीट के Political इतिहास पर विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी उम्मीदवार उतारने के फैसले को लेकर खुले विचारों वाली है. हम तैयार हैं और गठबंधन जारी रखने को लेकर कोई मतभेद नहीं है.”

कुमारस्वामी ने बताया कि हिरियूर में चुनावी मुकाबला जनता दल एस और कांग्रेस के बीच होता रहा है. उन्होंने कहा कि 2013 से पहले इस क्षेत्र में भाजपा की कोई खास मौजूदगी नहीं थी. 2013 के विधानसभा चुनाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कृष्णप्पा को आखिरी समय में कांग्रेस का टिकट नहीं दिया गया था. बाद में उन्हें उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने सिर्फ 15 दिनों तक कैंपेन किया. कम समय के बावजूद कृष्णप्पा को 70,000 से ज्यादा वोट मिले और वह 1,205 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे.

कुमारस्वामी ने कहा कि टिकट को लेकर संशय की वजह से हार हुई. उन्होंने यह भी याद किया कि कृष्णप्पा ने बाद में तुमकुरु से Lok Sabha चुनाव लड़ा और उनकी मौत हो गई. जेडी(एस) को एक क्षेत्रीय दल बताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि भाजपा-जेडी(एस) गठबंधन बिना किसी मतभेद के चलता रहे.

उन्होंने कहा, “ऐसा कोई प्रस्ताव न तो मेरे सामने आया है और न ही मुझसे इस पर बात हुई है. हमारी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि एनडीए गठबंधन में कोई मतभेद न हो. Prime Minister मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व ने पिछले Lok Sabha चुनाव के दौरान भाजपा और जेडी(एस) को एक साथ लाने का फैसला किया था. हमारी सोच है कि सब कुछ ठीक है और अलायंस जारी रहना चाहिए.”

इस बीच, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने Sunday को भरोसा जताया कि भाजपा हिरियूर उपचुनाव लड़ेगी. उनके बयानों से समझा जा सकता है कि जेडी(एस) के साथ सीट-बंटवारे का मामला अभी भी सुलझा नहीं है. अशोक ने कहा कि राज्य भाजपा ने तय किया है कि यह सीट उनकी पार्टी को दी जानी चाहिए और वह इस मामले पर कुमारस्वामी से भी बात करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जेडी(एस) को सीट देने के लिए मना लेगी.

बता दें कि उपचुनाव पूर्व मंत्री डी. सुधाकर की असमय मौत के बाद होगा. डी. सुधाकर चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर से विधायक थे. सुधाकर को Chief Minister डी.के. शिवकुमार का करीबी माना जाता था. हाल ही में इलाके के अपने दौरे के दौरान शिवकुमार ने इशारा किया था कि कांग्रेस का टिकट सुधाकर के बेटे को दिया जाएगा.

–

एसडी/पीएम

Share