हिंदुओं की आस्था पर हमला करना फैशन बन गया, धार्मिक स्थलों पर मांसाहार प्रतिबंधित हो: आचार्य प्रमोद कृष्णम

हरिद्वार, 24 अगस्त . Maharashtra में गणेशजी की प्रतिमा ले जाने के दौरान अंडे फेंके जाने की घटना के बाद कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हिंदू आस्था पर हो रहे हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को गाली देना और उनकी आस्था को खंडित करना आज फैशन सा बन गया है. दुनिया में सबसे उदार प्रजाति अगर कोई है तो वह हिंदू है, फिर भी Maharashtra में गणपति और दुर्गा के जुलूसों को बाधित किया जा रहा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “हिंदुओं की आस्था पर हमला करना एक फैशन सा बन गया है. जो उठता है, वो हिंदुओं को अशब्द बोलता है, उनकी आस्था को खंडित करने का काम करता है. अगर दुनिया में सबसे कमजोर और सबसे उदार मनुष्य की कोई प्रजाति है तो वह हिंदू है. यह जो Maharashtra में हो रहा है, कभी गणपति के जुलूस को बाधित किया जाता है तो कभी दुर्गा के जुलूस को रोका जाता है.”

उन्होंने आगे कहा कि जो पश्चिम बंगाल में, बिहार और उत्तर प्रदेश में हो रहा था, वह अब Maharashtra में हो रहा है. Maharashtra के Chief Minister सनातन प्रेमी हैं. वह एक ऐसे राष्ट्रभक्त Chief Minister हैं जिनकी तरफ करोड़ों हिंदू देख रहे हैं. उन्हें इस तरह के अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दौर है, जहां हिंदुओं को गाली देना फैशन बन गया है. हिंदुओं की मान्यता, हिंदुओं की परंपराएं, और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम हर जगह हो रहा है. Maharashtra हो या अयोध्या, जिस तरह सावन के महीने में मांसाहारी दावतें चल रही हैं और धार्मिक स्थलों पर मांसाहार भोजन हो रहा है, यह बड़ा दिल को दुखाने वाला है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने Government और लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं इन सभी मांसाहारी आसुरी शक्तियों से अपील करना चाहता हूं कि आप कुछ भी खाइए, India स्वतंत्र है, लेकिन कम से कम धार्मिक स्थानों का सम्मान करिए, धार्मिक भावनाओं का सम्मान करिए. India Government से और राज्य की Governmentों से मैं एक निवेदन करना चाहता हूं कि जहां-जहां हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं, उन स्थानों पर मांसाहार को प्रतिबंधित कर दिया जाए.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment