हार का ठीकरा ईवीएम और चुनाव आयोग पर फोड़ता है विपक्ष: भाजपा नेता अशोक बाजपेयी

New Delhi, 5 अक्टूबर . भाजपा नेता अशोक बाजपेयी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने की मांग पर Supreme Court के फैसले, चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों, साक्षी महाराज के बयान, भारत-Pakistan संबंधों पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्षी दलों पर चुनावी हार के लिए ईवीएम और निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाया.

अशोक बाजपेयी ने कहा कि लगातार चुनावों में हार के बाद विपक्षी दल हताशा और निराशा में अपनी हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी निर्वाचन आयोग पर फोड़ते हैं. जिन राज्यों में विपक्षी दल चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम और निर्वाचन आयोग दोनों उन्हें निष्पक्ष नजर आते हैं, लेकिन जहां भाजपा जीतती है, वहां इन्हीं संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत विपक्ष को परेशान करती है, जबकि केरल और तमिलनाडु में विपक्ष की Government बनने पर उसे ईवीएम या चुनाव आयोग से कोई शिकायत नहीं होती. चुनाव के बाद जनता के बीच अपनी हार का जवाब देने के बजाय विपक्ष के लिए ईवीएम और निर्वाचन आयोग को निशाना बनाना आसान रास्ता बन गया है.

साक्षी महाराज के बयान का समर्थन करते हुए अशोक बाजपेयी ने कहा कि Samajwadi Party ने पहली बार Lok Sabha में 37 सीटें जीती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ईवीएम ठीक नहीं होती तो Samajwadi Party उत्तर प्रदेश में 37 सीटें कैसे जीतती और कांग्रेस अपना खाता कैसे खोलती. विपक्षी दल अपनी चुनावी हार की खीझ मिटाने के लिए लगातार निर्वाचन आयोग को निशाना बना रहे हैं.

सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से जुड़ी मांग पर Supreme Court के रुख को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है और अपना निर्णय दिया है. ऐसे में इस पर ज्यादा चर्चा की जरूरत नहीं रह जाती. विपक्ष के नेता जिस तरह की मांग कर रहे हैं, वह अमर्यादित है. Supreme Court इस मामले में तथ्यों के आधार पर निर्णय करेगा और केवल अखबारी खबरों के आधार पर नहीं चलेगा.

अशोक बाजपेयी ने विपक्ष पर देश और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब देश का नाम और सम्मान बढ़ता है तो विपक्षी नेताओं को परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि देश के एक वीर सपूत ने साहसिक काम किया, लेकिन विपक्ष के पास उसकी सराहना में दो शब्द कहने तक का समय नहीं है.

भारत-Pakistan संबंधों को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों पर अशोक बाजपेयी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह विचार करना चाहिए कि India ने Pakistan से बातचीत क्यों बंद की. उन्होंने आरोप लगाया कि Pakistan लगातार भारतीय नागरिकों की हत्या और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने Pakistan की निंदा करने के बजाय India को उससे बातचीत करने की वकालत की. इसे उन्होंने कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया और कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश का विभाजन हुआ.

असदुद्दीन ओवैसी की ओर से अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में भाजपा नेता ने कहा कि ओवैसी का यह उनका Political फैसला है. हालांकि, उन्होंने इस आरोप को सही बताया कि कांग्रेस और Samajwadi Party ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि इन दलों ने मुस्लिम समाज के कल्याण और बेहतरी के लिए काम करने के बजाय भाजपा का भय दिखाकर उन्हें अपने पक्ष में लामबंद किया और उनका वोट लिया.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर अशोक बाजपेयी ने कहा कि दोनों दलों के बीच सिर्फ मतभेद ही नहीं बल्कि मनभेद और कई तरह के विभेद भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच न तो वैचारिक और न ही संगठनात्मक सामंजस्य है. दोनों पार्टियों का गठबंधन केवल सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से होता है. कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच पहले भी कई बार गठबंधन हुआ है, लेकिन एक चुनाव के बाद गठबंधन टूट गया और दूसरे चुनाव में फिर साथ आ गए.

बाजपेयी ने यह दावा किया कि जनता भी समझ चुकी है कि यह गठबंधन केवल वोट की राजनीति और सत्ता हासिल करने के लिए किया जाता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की Government दोबारा बनने जा रही है और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के शासन में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है.

–

पीएसके

Leave a Comment