
New Delhi, 4 सितंबर . हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिकेशन सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा. लंबे समय से इंतजार की जा रही यह आत्मकथा India में 10 नवंबर को पब्लिश होगी. यह जानकारी हार्परकॉलिन्स इंडिया पब्लिकेशन ने Friday को एक्स पोस्ट में दी है.
प्रकाशक ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली Political आत्मकथाओं में से एक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ प्यार, पहचान, कर्तव्य और अपनापन महसूस करने की एक रोमांचक और बेहद निजी कहानी है. यह India की यात्रा को अंदर से देखने का एक अनोखा नजरिया भी पेश करती है.
इसके पहले 28 अगस्त को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को India में प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था. पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा था कि वह India में ‘बिलॉन्गिंग’ का पब्लिशर नहीं है. पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने ‘बिलॉन्गिंग’ को पब्लिश न करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि लेखक ने एडिटोरियल बदलावों को मानने से इनकार कर दिया था.
पेंगुइन रैंडम ने कहा था, “एक पब्लिशर के तौर पर तथ्यों की जांच करना और लेखकों को ऐसी सलाह देना जो उनकी किताबों के लिए सबसे अच्छी हों, हमारा अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है. यह पब्लिशिंग प्रोसेस का एक सामान्य हिस्सा है. बातचीत के दौरान पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का रुख यही था कि हम किताब को पब्लिश करने के लिए तैयार और इच्छुक थे. हम लेखक के साथ हुई गोपनीय बातचीत पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.”
राहुल गांधी ने 20 अगस्त को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, “मम्मा, मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था. जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने देखा है कि आपने जिंदगी की हर मुश्किल का सामना कितनी हिम्मत और गरिमा के साथ किया. सिर्फ प्रियंका और मैं ही सच में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल थी.”
राहुल गांधी ने कहा था, “मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी – “बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव” आखिरकार वे लाखों लोग पढ़ेंगे जो आपसे प्यार करते हैं. मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए अपनी खूबसूरत कहानी दुनिया को बताना कितना मुश्किल रहा होगा.”
–
ओपी/वीसी