
हापुड़, 31 अगस्त . उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई. वहीं, एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल पहुंचाया.
जानकारी के अनुसार हादसा Sunday और Monday की मध्य रात्रि थाना सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ. बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार अचानक पलट गई. थार में पांच लोग सवार थे. सूचना पर पहुंची Police ने पांचों घायल युवकों को सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है. वहीं, 17 वर्षीय किशोर का इलाज चल रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. Police ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात बहाल करा दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी. अचानक वाहन डगमगाया और देखते ही देखते बेकाबू होकर पलट गया. थार करीब 5-6 बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए.
वहीं, ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर Sunday रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और वहां जा रही एक कार से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई.
हादसे के बाद जेवर थाना Police ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है. फिलहाल, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. Police हादसे में मृत लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है.
–
ओपी/पीएम